By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धराली आपदा की पहली बरसी पर दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ सुरक्षित भविष्य का लिया संकल्प-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धराली आपदा की पहली बरसी पर दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ सुरक्षित भविष्य का लिया संकल्प-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

धराली आपदा की पहली बरसी पर दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ सुरक्षित भविष्य का लिया संकल्प-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/06 at 10:26 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20260806 WA0035
SHARE

धराली आपदा की पहली बरसी पर दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ सुरक्षित भविष्य का लिया संकल्प-Newsnetra

धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा की पहली बरसी पर बुधवार को धराली में श्रद्धांजलि एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रभावित परिवारों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ आपदा में दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सोमेश्वर देवता की पूजा कर समस्त ग्रामवासियों ने देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कल्प केदार मंदिर समिति और समस्त ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी को कल्प केदार मंदिर के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा शासन से वार्ता करने के पश्चात और प्राप्त निर्देशानुसार मंदिर के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में ही कल्प केदार मंदिर के लिए समस्त ग्रामवासियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इस दौरान धराली आपदा में जान गंवाने वालों की याद में जिलाधिकारी द्वारा देवदार के पेड़ का वृक्षारोपण भी किया गया। और धराली के ग्रामवासियों द्वारा बताया कि वे आपदा में अपनी जान गंवाने वालों की याद में उनके द्वारा 101 पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260806 WA0034 IMG 20260806 WA0036 IMG 20260806 WA0037 IMG 20260806 WA0038 IMG 20260806 WA0035 1 IMG 20260806 WA0017 1 1 IMG 20260806 WA0016 1 1 IMG 20260806 WA0020 1 2 IMG 20260806 WA0018 1 1

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिला प्रशासन ने बीते एक वर्ष के दौरान प्रशासन ने केवल राहत पहुंचाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रभावित परिवारों के जीवन को पुनः सामान्य बनाने के उद्देश्य से समन्वित रूप से कार्य किया। पुनर्वास, आवासीय सहायता, आजीविका के पुनर्स्थापन, पर्यटन एवं स्थानीय व्यापार को पुनर्जीवित करने, कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को दोबारा गति देने तथा आधारभूत सुविधाओं की बहाली के लिए विभिन्न विभागों ने निरंतर कार्य किया। सड़क, विद्युत, पेयजल, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करते हुए क्षेत्र में जनजीवन को सामान्य किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा कहा कि धराली की त्रासदी केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि पूरे जनपद के लिए अत्यंत भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण समय था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने पहले दिन से ही प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहकर राहत, बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की यह बरसी केवल दुखद स्मृतियों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के साहस, धैर्य और संघर्ष को नमन करने का अवसर भी है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प केवल पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि धराली को पहले से अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। जिला प्रशासन पुनर्वास एवं विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा कर रहा है और प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए सुरक्षात्मक कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। नदी तटों की सुरक्षा, चैनलाइजेशन, संवेदनशील स्थलों का उपचार, सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आपदा न्यूनीकरण कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही धराली को पुनः आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्राम्य विकास, पर्यटन तथा अन्य विभागों के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के प्रयास भी निरंतर जारी हैं।

इस दौरान उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, थानाध्यक्ष हर्षिल प्रदीप तोमर, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं, ग्राम प्रधान धराली अजय नेगी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?