तुंगनाथ स्थित चंद्रशिला में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे बज्रपात होने से लखनऊ निवासी दो भाइयों की मौत हो गई-Newsnetra
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि वज्रपात से लखनऊ के अभिनव वाजपेयी (19) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि उनके सगे भाई अभिषेक (22) की कुछ देर बाद अस्पताल में मौत गई।
दो अन्य आजन मिश्रा, लखनऊ व शुभम शुक्ला उन्नाव भी घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया है। वहीं, मक्कूमठ तुंगनाथ के पंच पुरोहित समिति के अध्यक्ष रेवाधर मैठाणी ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन, पर्यटन अधिकारी से यहां घायलों को लाने के लिए स्ट्रेचर की मांग की थी जो पूरी नहीं हुई है
दून के बुजुर्ग की मौत
पुलिस ने बताया कि चोपता में एक और तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक राजेंद्र प्रसाद उम्र 71 निवासी अधोईवाला रायपुर देहरादून के निवासी थे





