By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड आंदोलन का अडिग योद्धा: श्रीयंत्र टापू से खैट पर्वत तक संघर्ष करने वाले दिवाकर भट्ट को इंद्रमणि बडोनी ने यूं ही नहीं दिया था ‘फील्ड मार्शल’ का सम्मान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड आंदोलन का अडिग योद्धा: श्रीयंत्र टापू से खैट पर्वत तक संघर्ष करने वाले दिवाकर भट्ट को इंद्रमणि बडोनी ने यूं ही नहीं दिया था ‘फील्ड मार्शल’ का सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थ

उत्तराखंड आंदोलन का अडिग योद्धा: श्रीयंत्र टापू से खैट पर्वत तक संघर्ष करने वाले दिवाकर भट्ट को इंद्रमणि बडोनी ने यूं ही नहीं दिया था ‘फील्ड मार्शल’ का सम्मान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/27 at 9:43 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
diwakar bhatt d65e2957bb4ca1145e5677ec61a6ea2f
SHARE

उत्तराखंड आंदोलन का अडिग योद्धा: श्रीयंत्र टापू से खैट पर्वत तक संघर्ष करने वाले दिवाकर भट्ट को इंद्रमणि बडोनी ने यूं ही नहीं दिया था ‘फील्ड मार्शल’ का सम्मान-Newsnetra

इंद्रमणि बडोनी ने दिवाकर भट्ट को उत्तराखंड फील्ड मार्शतल की उपाधि दी थी। दिवाकर भट्ट 1965 में श्रीनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पहली बार उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े थे। इसके बाद उनका जीवन लगातार राज्य निर्माण और पहाड़ की समस्याओं के समाधान को समर्पित रहा

संघर्षों से निकले दिवाकर भट्ट को उत्तराखंड फील्ड मार्शल की उपाधि यूं ही नहीं मिली थी। उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी ने 1993 में श्रीनगर में हुए उत्तराखंड क्रांति दल के अधिवेशन में उनके तेवर, विचार और आंदोलन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया था। भट्ट के निधन के साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलन ने अपना एक सबसे जुझारू सिपाही खो दिया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

दिवाकर भट्ट का राजनीतिक और आंदोलनकारी सफर संघर्षों से भरा था। 1965 में श्रीनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में वह पहली बार उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े थे। इसके बाद उनका जीवन लगातार राज्य निर्माण और पहाड़ की समस्याओं के समाधान को समर्पित रहा।

1976 में उन्होंने उत्तराखंड युवा मोर्चा का गठन किया। जिसने आगे चलकर पूरी राज्य आंदोलन की दिशा तय की। इसी वर्ष वह बदरीनाथ से दिल्ली तक विशनपाल सिंह परमार, मदन मोहन नौटियाल के नेतृत्व में पदयात्रा में भी शामिल हुए थे। इसके बाद 1980 से वह लगातार तीन बार कीर्तिनगर ब्लॉक प्रमुख बने। उसी वर्ष उन्होंने पहली बार देवप्रयाग विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

दिवाकर भट्ट की आंदोलनकारी तपस्या का एक बड़ा अध्याय श्रीयंत्र टापू
दिवाकर भट्ट की आंदोलनकारी तपस्या का एक बड़ा अध्याय श्रीयंत्र टापू आंदोलन (1995) और फिर खैट पर्वत उपवास रहा। 15 सितंबर 1995 को वह 80 वर्षीय सुंदर सिंह के साथ खैट पर्वत की 6 किलोमीटर लंबी खड़ी चढ़ाई तय कर उपवास पर बैठे। खैट पर्वत समुंद्रतल से लगभग 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहां स्थिति गंभीर होने लगी तो प्रशासन को वहां पहुंचना मुश्किल हो गया था। हालात को देखते हुए 15 दिसंबर 1995 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें दिल्ली वार्ता के लिए बुलाया। दिल्ली में आश्वासन तो मिला, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद वह जंतर-मंतर पर कई दिनों तक उपवास पर बैठे और आंदोलन जारी रखा।

वरिष्ठ पत्रकार विक्रम बिष्ट बताते हैं कि 1994 में जुलाई माह में भट्ट ने नैनीताल और पौड़ी में बड़े आंदोलन खड़े किए थे। जिसमें उत्तराखंड राज्य निर्माण, वन कानूनों में संशोधन, पंचायतों का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर करने, केंद्रीय सेवाओं मेें पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को 2 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, पर्वतीय क्षेत्र में जाति के बजाय क्षेत्रफल के आधार पर आरक्षण देने और हिल कैडर को सख्ती से लागू करने की पांच सूत्री मांग प्रमुख थी।

तब भट्ट का नारा ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ राज्य आंदोलन का स्वर बन गया था। वह अक्सर यह नारा गुनगुनाते थे और युवाओं को संघर्ष के लिए प्रेरित करते थे। 2007 में वह देवप्रयाग विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और राज्य सरकार में राजस्व एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बने। मंत्री रहते हुए भी वह हमेशा गांव से पलायन होने को लेकर चिंतित रहते थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखंड आंदोलन का अडिग योद्धा: श्रीयंत्र टापू से खैट पर्वत तक संघर्ष करने वाले दिवाकर भट्ट को इंद्रमणि बडोनी ने यूं ही नहीं दिया था ‘फील्ड मार्शल’ का सम्मान
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?