देहरादून में PRD जवानों का हंगामा, बैरियर तोड़ CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज-Newsnetra
पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए बैरियर तोड़ दिए और आगे बढ़ते हुए सीएम आवास तक पहुंच गए। जवानों को रोकने के लिए मौके पर तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
बैरियर तोड़कर आगे बढ़ रहे पीआरडी जवानों और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी।
पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। सीएम आवास कूच के दौरान जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया







