उत्तराखंड के DGP दीपम सेठ का केंद्र में DG स्तर के पदों के लिए एम्पैनलमेंट-Newsnetra
देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि सामने आई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ का डायरेक्टर जनरल (DG)/DG Equivalent स्तर के पदों के लिए एम्पैनलमेंट मंजूर कर दिया है।
एम्पैनलमेंट के बाद दीपम सेठ अब केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय सुरक्षा संगठनों में डीजी अथवा समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र हो गए हैं। यह मंजूरी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और शीर्ष स्तर के नेतृत्व पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
दीपम सेठ वर्तमान में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके एम्पैनलमेंट को राज्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे भविष्य में उन्हें केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और अन्य प्रमुख संस्थानों में उच्च जिम्मेदारियां मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।





