उत्तराखंड कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग, मुख्य सचिव से मिला कर्मचारी परिषद-Newsnetra
देहरादून,
आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण पांडे एवं कोषाध्यक्ष श्री रवीन्द्र चौहान ने मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन से मुलाकात कर प्रदेश कर्मचारियों को केंद्र सरकार की भांति 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता वृद्धि का लाभ दिए जाने की मांग उठाई

परिषद पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। परिषद ने मांग की कि उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र के समान बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ शीघ्र अनुमन्य किया जाए।
परिषद ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार की तर्ज पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन ने परिषद की मांग पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया





