उत्तराखण्ड वन विकास निगम 31 मार्च को आउट सोर्स कर्मचारियों को कर देगा बहार | जानिए वजह… Newsnetra


Uttarakhand Forest Development Corporation : उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 62 लेखा कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत हैं। इनकी सेवाओं पर खतरा मंडरा रहा है। वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शेर सिंह ने इस मामले में शासन को पत्र लिख दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक के पत्र में कहा गया है कि सहायक लेखाकार के पदों पर सीधी भर्ती से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बाद निगम में कोई पद खाली नहीं है।पत्र के मुताबिक उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक लेखाकार के पदों पर 88 पदों पर अभ्यर्थियों को 20 जनवरी 2024 को नियुक्ति दे दी गई है।
सीधी भर्ती से सहायक लेखाकार के पदों पर 88 लोगों की नियुक्ति के बाद अब विभाग में कोई पद खाली नहीं है। 31 मार्च को आउट सोर्स द्वारा नियुक्त इन 62 कर्मचारियों की नियोजन की स्वीकृति समाप्त हो जायेगी अत: निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शेर सिंह द्वारा शासन से इस मामले दिशा निर्देश मांगा गया है।