By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Uttarakhand Monsoon 2025: आपदा से निपटने को उत्तराखंड तैयार: चारधाम यात्रा और मानसून पर विशेष फोकस-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Uttarakhand Monsoon 2025: आपदा से निपटने को उत्तराखंड तैयार: चारधाम यात्रा और मानसून पर विशेष फोकस-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

Uttarakhand Monsoon 2025: आपदा से निपटने को उत्तराखंड तैयार: चारधाम यात्रा और मानसून पर विशेष फोकस-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/31 at 1:09 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
1720771576 7 4
SHARE

Uttarakhand Monsoon 2025: आपदा से निपटने को उत्तराखंड तैयार: चारधाम यात्रा और मानसून पर विशेष फोकस-Newsnetra

Uttarakhand मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों ने पकड़ा जोर, नदियों-नालों को चैनलाइज करने के निर्देश
Uttarakhand Monsoon 2025 देहरादून में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने नदी – नालों को चैनलाइज करने सड़कों की मरम्मत करने और जलभराव वाले क्षेत्रों का समाधान निकालने के निर्देश दिए। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं और स्कूलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया ताकि किसी भी आपदा से निपटा जा सके।

मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने चारधाम यात्रा व आगामी मानसून सत्र को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।
जिसमें विभिन्न विभागों की मानसून पूर्व तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नदी-नालों को चैनलाइज करने व अस्पतालों में पर्याप्त दवा व संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को देहरादून स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष रूहेला ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा राहत और बचाव कार्यों में सभी विभागों को टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। सिंचाई विभाग को बरसात से पहले नदियों, नहरों और नालों को चैनलाइज करने के निर्देश दिए गए।
नालों और नालियों की समुचित सफाई कराने के निर्देश

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

एनएच, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्ति, नालियों की सफाई और सड़क किनारे मलबे के निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून के दौरान आवश्यक मशीनरी एवं कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निगम, नगर पालिका और स्मार्ट सिटी को शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थायी समाधान निकालने और नालों और नालियों की समुचित सफाई कराने के निर्देश मिले।
आइएसबीटी सीमाद्वार सहित अन्य चिहि्नत स्थलों पर नालियों के निर्माण एवं क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत पर भी जोर दिया गया। जल संस्थान को पेयजल संकट न होने देने और खुले मेनहोल्स को बंद करने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक पुलिस को बरसात के दौरान सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ ही प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी निर्धारण करने को कहा गया।

शिक्षा विभाग को जर्जर विद्यालय भवनों से छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा स्कूल परिसरों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को झुके पोल बदलने, लटकती तारों को दुरुस्त करने और करंट की घटनाओं से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टाक, विशेष स्वच्छता और जलजनित रोगों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सीवीओ डा. विद्यासागर कापड़ी आदि उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra

देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra

पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Disaster Management Uttarakhand, Flood Preparedness, Health Infrastructure Uttarakhand, Kedarnath Yatra, Rainy Season Planning, River Channelization, School Safety, SDRF Uttarakhand, Urban Flooding, Uttarakhand Monsoon 2025, Vinay Ruhela
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 29
अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 28
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 23, 2026
feature image 27
देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 23, 2026
feature image 25
देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24 1
पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24
राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?