Uttarakhand News : बर्फबारी के बीच पुजारी ने किया शंखनाद…मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल का वीडियो वायरल-Newsnetra
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के बीच पुजारी ने शंखनाद किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा स्थित गंगा मंदिर का यह वीडियो है। इस दौरान यमुनोत्री धाम में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तापमान है। और यही भारी बर्फबारी के बीच पुजारी ने शंखनाद किया है। वहीं बर्फबारी के चलते बंद गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे रविवार को दो दिन बाद खुल गया। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की से गंगोत्री तक जमा बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ के श्रमिकों को स्नोकटर और ब्लोअर मशीनों के साथ मशक्कत करनी पड़ी।


यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से आगे लोनिवि बड़कोट ने जेसीबी मशीन की मदद से बर्फ हटाकर आवाजाही बहाल करवायी। मार्ग खुलने पर खरसाली में फंसे चार श्रद्धालु भी रविवार को निकल गए। हालांकि बर्फ के चलते मार्ग पर फिसलन का खतरा बना हुआ है, जिस कारण उक्त क्षेत्रों में एंटी स्किड चेन लगे टायर वाले फोर बाइ फोर वाहनों से आवागमन करने की सलाह दी जा रही है।