By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड की सहकारी समितियों में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड की सहकारी समितियों में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड की सहकारी समितियों में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/22 at 8:46 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20250729 WA008010
SHARE

उत्तराखंड की सहकारी समितियों में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में-Newsnetra

देहरादून,

प्रदेश की सहकारी समितियों के चुनावों में महिला सशक्तिकरण की जबरदस्त छाप देखने को मिली है। प्रदेशभर की कुल 668 समितियों में से 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी, जबकि 159 समितियों में उपाध्यक्ष पद पर भी महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न समितियों के संचालक मण्डल में 2517 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, जो सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रमाण है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां सहकारिता में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को गति देने के लिये राज्य सरकार ने सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। सरकार के इस निर्णय ने सहकारी समितियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की मजबूत नींव रखी है। प्रदेश की कुल 671 प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एम-पैक्स) में हुये चुनावों में कुल 6486 संचालक निर्वाचित हुये जिनमें से लगभग 39 फसदी यानी 2517 महिलाएं विजेता बनी। जिनमें अल्मोड़ा जनपद में 254, बागेश्वर 66, चम्पावत 101, नैनीताल 213, पिथौरागढ़ 281, ऊधमसिंह नगर 154, चमोली 174, देहरादून 173, हरिद्वार 191, पौड़ी 382, रूद्रप्रयाग 138, टिहरी 237 तथा उत्तरकाशी में 153 महिलाएं संचालक मंडल में निर्वाचित हुई।

सिर्फ संचालक मण्डल में ही नहीं बल्कि महिलाओं ने पदाधिकारी स्तर के पदों पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश की कुल 668 निर्वाचित समितियों में से 281 समितियों की कमान अब महिलाओं के हाथों में रहेगी। जिनमें अल्मोड़ा जनपद में 25, बागेश्वर 7, चम्पावत 10, नैनीताल 19, पिथौरागढ़ 35, ऊधमसिंह नगर 18, चमोली 16, देहरादून 15, हरिद्वार 21, पौड़ी 58, रूद्रप्रयाग 14, टिहरी 30 तथा उत्तरकाशी की 13 समितियां शामिल हैं। इसी प्रकार 159 समितियों में महिलाओं ने उपध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। सहकारी समितियों में महिला प्रतिनिधित्व न केवल सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला नेतृत्व और सामुदायिक विकास को भी सशक्त बनायेगा।

बयान-
प्रदेश की सहकारी समितियों में महिलाओं की भागीदारी सहकारिता आंदोलन में एक नई ऊर्जा और गति का संचार करेगी। साथ ही महिलाओं के नेतृत्व से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता जैसे मूल्य और अधिक मजबूत होंगे। – *डाॅ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में, newsnetra, उत्तराखंड की सहकारी समितियों में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?