BJP में उत्तराखंड का बढ़ा कद! तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल बलूनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी-Newsnetra
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही आलोक भट्ट सोशल मीडिया सह संयोजक, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है।




