By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: गंगोत्री में जनता के बीच निरंतर सक्रियता से मजबूत हो रही विजयपाल सजवाण की जनस्वीकार्यता!-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > गंगोत्री में जनता के बीच निरंतर सक्रियता से मजबूत हो रही विजयपाल सजवाण की जनस्वीकार्यता!-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

गंगोत्री में जनता के बीच निरंतर सक्रियता से मजबूत हो रही विजयपाल सजवाण की जनस्वीकार्यता!-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/25 at 4:47 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
img 8218 1
SHARE

गंगोत्री में जनता के बीच निरंतर सक्रियता से मजबूत हो रही विजयपाल सजवाण की जनस्वीकार्यता!-Newsnetra

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण इन दिनों अपने व्यापक जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। गाँवों की पगडंडियों से लेकर कस्बों और शहर की गलियों तक उनकी सतत उपस्थिति उन्हें क्षेत्र की राजनीति में एक सशक्त, संवेदनशील और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में स्थापित कर रही है। सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी नियमित सहभागिता जनता के साथ उनके आत्मीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बना रही है।

img 8195
img 8196
img 8197
img 8198 1
img 8199
img 8200 1
img 8201
img 8202
img 8203
img 8204
img 8205
img 8206
img 8207
img 8208
img 8209
img 8210
img 8211
img 8212
img 8215
img 8214
img 8213
img 8216
img 8217 1
img 8218
img 8221
img 8220
img 8219 1
img 8223
img 8224
img 8227
img 8226
img 8225

क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में भ्रमण के दौरान वे लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बन रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा जनभावनाओं को निकट से समझने का प्रयास कर रहे हैं। मांगलिक आयोजनों से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक कार्यक्रमों तक उनकी सहज उपलब्धता उन्हें उन नेताओं की श्रेणी में खड़ा करती है जो केवल चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ गंगोत्री क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएँ भी तेज होती दिखाई दे रही हैं। विभिन्न गाँवों, बाजारों और चौक-चौराहों पर लोग आगामी चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का नाम प्रमुखता से चर्चा में बना हुआ है। लगातार जनसम्पर्क, सक्रियता और जनता के बीच उनकी निरंतर उपस्थिति ने उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है।

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विजयपाल सजवाण भारतीय जनता पार्टी के संगठन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी भी आमजन तक पहुँचा रहे हैं। साथ ही वे क्षेत्र के विकास के अपने विजन, स्थानीय आवश्यकताओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उत्तरकाशी में प्रतिनिधित्व को लेकर जनता की अपेक्षाएँ और विकास की सोच की आवश्यकता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।

पूर्व विधायक के कार्यकाल में गंगोत्री विधानसभा तथा जनपद उत्तरकाशी में अनेक ऐसे विकास कार्य हुए जिन्हें आज भी लोग उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में याद करते हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन तथा आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में किए गए कई कार्य आज भी क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला माने जाते हैं। यही कारण है कि विकास को लेकर उनकी कार्यशैली और कार्यक्षमता का उल्लेख आज भी जनचर्चाओं का हिस्सा बना रहता है।

विजयपाल सजवाण की लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि पिछले एक दशक से किसी निर्वाचित पद पर न रहने के बावजूद उनकी जनसक्रियता में कोई कमी नहीं आई है। प्रतिदिन उनके आवास पर अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचने वाले लोगों की संख्या इस बात का संकेत देती है कि उन्होंने वर्षों की जनसेवा, विश्वास और आत्मीय व्यवहार के माध्यम से जनता के साथ एक मजबूत रिश्ता कायम किया है। यही निरंतर संपर्क और सेवा का भाव उन्हें क्षेत्र की राजनीति में विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

निश्चित ही आने वाले समय में गंगोत्री की जनता विकास, विश्वास और जनसेवा के स्पष्ट विजन के साथ ऐसे अनुभवी, कर्मठ और सुयोग्य नेतृत्व का चयन करेगी जो केवल चुनावी वादों तक सीमित न रहकर उत्तरकाशी और गंगोत्री विधानसभा के समग्र विकास को नई गति देने का सामर्थ्य रखता हो। क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने वाला, जनता के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहने वाला तथा विकास को अपनी प्राथमिकता बनाने वाला नेतृत्व ही भविष्य में गंगोत्री की प्रगति का आधार बनेगा। जनभावनाओं के अनुरूप उत्तरकाशी को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?