By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/18 at 11:08 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 8090 2
SHARE

हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट-Newsnetra

आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आज तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र 28-भगवानपुर (अ.जा.) के विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 8090 1
img 8091
img 8092
img 8093

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके पश्चात 14 जुलाई से 11 सितम्बर 2026 तक नोटिस जारी करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जनपद हरिद्वार की 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची बीएलओ, तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है । या कोई संबंधित क्षेत्र में निवास नहीं करता अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो उसके संशोधन अथवा विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 12,46,219 मतदाता हैं, जिनमें 6,64,795 पुरुष, 5,81,323 महिला तथा 101 अन्य मतदाता शामिल हैं।

आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों एवं ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची का भी परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे उपलब्ध कराई गई सूचियों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव एवं आपत्तियां समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें, जिससे मतदाता सूची अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

उप जिलाधिकारी भगवानपुर श्री देवेंद्र सिंह नेगी ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को अवगत कराया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी बीएलओ एवं एईआरओ के साथ निरंतर बैठक की जा रही है ।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसीलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। अब तक प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधायक भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश ,सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीअरुणेश पैन्यूली, तहसीलदार श्री दयाराम, श्री वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी श्री रती लाल शाह, उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी श्री प्रेम सिंह, श्री सुशील, श्री सत्य राव सिंह, अंजली जोशी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,एईआरओ, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?