“We Want Indramani Back” : 9 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी के लिए Netra Uttarakhand ने शुरू किया अभियान-Newsnetra
देहरादून, उत्तराखंड। 9 लंबे सालों से सऊदी अरब में फंसे उत्तराखंड के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर अब आवाज बुलंद होने लगी है। उनके परिवार के लंबे इंतजार और संघर्ष को देखते हुए Netra Uttarakhand की ओर से “We Want Indramani Back” अभियान शुरू किया गया है।
सोचिए, उस परिवार के दर्द को, जो पिछले 9 वर्षों से अपने बेटे, अपने भाई और अपने अपनों की वापसी का इंतजार कर रहा है। इंद्रमणि नौटियाल पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं और उनका परिवार उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए लगातार उम्मीद लगाए बैठा है।
“We Want Indramani Back” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक परिवार की आवाज को समाज और सरकार तक पहुंचाने की कोशिश है। इस अभियान के माध्यम से Netra Uttarakhand ने उत्तराखंड सहित देशभर के लोगों से इंद्रमणि नौटियाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह केवल इंद्रमणि नौटियाल की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन तमाम भारतीयों की आवाज है जो विदेशों में किसी संकट या कानूनी परिस्थितियों में फंस जाते हैं और वर्षों तक अपने परिवार से दूर रहने को मजबूर होते हैं।
क्या है पूरा मामला…?
इंद्रमणि नौटियाल उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव के हैं। जो कि साल 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी, रियाद (सऊदी अरब) में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 2018 में काम के दौरान एक सड़क दुर्घटना हो गई थी। इसके बाद सऊदी अरब की न्यायिक प्रक्रिया के तहत इंद्रमणि को एक वर्ष के कारावास और ट्रक बीमा एवं पंजीकरण संबंधी कमी की वजह से कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना लगाए जाने का निर्णय हुआ था। जुर्माने की भारतीय मुद्रा में अनुमानित राशि लगभग ₹2.29 करोड़ बताई गई है।
📢 अब आवाज उठाने का समय
Netra Uttarakhand ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें, इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर कर इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी की मांग को मजबूत करें।
परिवार की मदद के लिए चलाए जा रहे क्राउडफंडिंग अभियान में सहयोग करने की भी अपील की गई है। इसके लिए दीपिका नौटियाल द्वारा उपलब्ध कराए गए QR Code के माध्यम से सहायता की जा सकती है।
9 साल का इंतजार… एक परिवार की उम्मीद… और अब एक आवाज—
🇮🇳 “We Want Indramani Back”
Netra Uttarakhand का यह अभियान इंद्रमणि नौटियाल की सुरक्षित और जल्द घर वापसी की मांग को लेकर शुरू किया गया है।
#WeWantIndramaniBack #BringIndramaniHome #IndramaniNautiyal #NetraUttarakhand #Uttarakhand #UttarakhandNews #BringHimBack #9YearsOfWait #HelpIndramani #India





