By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: UCC पर कांग्रेस का रवैया ढुलमूल, राज्य वासियों मे उत्साह: मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > UCC पर कांग्रेस का रवैया ढुलमूल, राज्य वासियों मे उत्साह: मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

UCC पर कांग्रेस का रवैया ढुलमूल, राज्य वासियों मे उत्साह: मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/09 at 9:40 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20241002 WA0005 1
SHARE

UCC पर कांग्रेस का रवैया ढुलमूल, राज्य वासियों मे उत्साह: मनवीर सिंह चौहान-Newsnetra

तुष्टिकरण की खातिर कांग्रेस और उसके सहयोगी असमंजस मे

कांग्रेस का सेकुलर चेहरा भी हो चुका है बेनकाब

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे अस्तित्व मे आ रहे समान नागरिक अधिकार कानून को लेकर राज्य वासियों मे उत्साह का वातावरण है, लेकिन विपक्षी कांग्रेस और उनके सहयोगी ढुलमुल और असमंजस की स्थिति मे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के यूसीसी पर दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस किसी भी सुधार की प्रक्रिया अथवा विकास को लेकर नकारात्मक रुख अपनाती रही है और यूसीसी को लेकर वह शुरू से ही विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिये जाने को लेकर एक कानून बन रहा है तो इसमें कांग्रेस को दिक्कत क्यों और किसके लिए है?

चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही समान नागरिक आचार सहिंता को मुस्लिम समुदाय के विरोध मे साजिश का प्रचार कर भाजपा के खिलाफ एजेंडा चलाती रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे यूसीसी के गठन की प्रकिया के दौरान जब सुझाव लिए जा रहे थे तो कांग्रेस उसकी खामिया ढूंढने मे लगी रही और वह इसे साजिश करार देने के लिए प्रचारित करती रही। वह तब से सवाल उठाती रही जब से ड्राफ्ट तैयार करने की शुरुआत हुई। राजनैतिक दलों की राय के लिए आमंत्रित किये जाने पर भी वह बैठकों का बहिष्कार करती रही और इससे साफ है कि वह इस कानून का विरोध करने वालों को नाराज नही करना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि जो कानून देश को धर्म के आधार पर बांटे और समाज मे ऊंच नीच की भावना को प्रश्रय दे उसे देश और समाज हित मे हटाकर समान नागरिक कानून बनना ही चाहिए। उत्तराखंड सरकार द्वारा लाये गए यूसीसी मे सभी प्राविधान संविधान के अनुरूप रखे गए है और विस्तृत अध्ययन के बाद ही बिल को अंतिम रूप दिया गया है।

चौहान ने कहा कि ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने से पहले हजारों लोगो से जनसंपर्क , 30  से भी अधिक बैठकें   , 43 जन संवाद कार्यक्रम और 2.33 लाख लोगों से सुझाव लिए गए। यह कानून सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और इसमें किसी धर्म, जाति मे भेदभाव खत्म करता है। विवाह, तलाक, उत्तराधिकार तथा संपत्ति विवाद मे एक समान कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि जातीय और धार्मिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए देश मे समान नागरिक कानून जरूरी है। इससे  खुद को धर्म निरपेक्ष कहने वाले कांग्रेस या तथा कथित अन्य दलो का चेहरा भी बेनकाब हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी  लाल किले की प्राचीर से देश मे सेकुलर सिविल कोड की घोषणा कर चुके हैं जो कि राज्य सरकार द्वारा बनाये गए यूसीसी पर मुहर है। सुप्रीम कोर्ट अपने कई फैसलों मे नागरिकों के लिए एक समान कानून बनाने पर जोर दे चुका है। लेकिन  देश मे 75 साल बाद भी कम्युनल सिविल कोड को क्यों नही हटाया जा सका इससे कांग्रेस की मंशा को समझा जा सकता है। कांग्रेस न संविधान की मूल भावना और न ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन कर सकी। वह अवसरवादी राजनीति को ही जन सेवा मानती रही है जनता उसकी हकीकत को समझ चुकी है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 10 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

बंटी-बबली के बहाने हरदा का BJP पर हमला, रेखा आर्या और गणेश जोशी पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra

देहरादून में खुखरी से वार कर युवक की हत्या, तल्ला अधोईवाला में वारदात से मचा हड़कंप-Newsnetra

दिवाली के पटाखों ने बिगाड़ी दून की हवा, घंटाघर का AQI 271 पहुंचा, पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण-Newsnetra

देहरादून में नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो बेटे ने पिता को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, UCC पर कांग्रेस का रवैया ढुलमूल, राज्य वासियों मे उत्साह: मनवीर सिंह चौहान
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 10 November 2026
Aaj ka Rashifal 10 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 28
बंटी-बबली के बहाने हरदा का BJP पर हमला, रेखा आर्या और गणेश जोशी पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 9, 2026
feature image 27
देहरादून में खुखरी से वार कर युवक की हत्या, तल्ला अधोईवाला में वारदात से मचा हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 9, 2026
feature image 26
दिवाली के पटाखों ने बिगाड़ी दून की हवा, घंटाघर का AQI 271 पहुंचा, पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 9, 2026
feature image 25
देहरादून में नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो बेटे ने पिता को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 9, 2026
feature image 24
दीपावली मनाने ऋषिकेश पहुंचीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ बिताए सुकून के पल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन सामाजिक November 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?