देहरादून में नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो बेटे ने पिता को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट-Newsnetra
नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि रुपये नहीं मिलने पर उसने अपने ही पिता की जान ले ली। राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में सोमवार शाम नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पहले आरोपी ने अपने भांजे से रुपये मांगे। इन्कार करने पर वह दरांती लेकर उसे मारने दौड़ा। भांजे ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।
चाकू से पिता पर वार कर दिए
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नितिन नशे का आदी है। सोमवार शाम वह घर में पड़ोस में रहने वाले अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इन्कार किया तो नितिन ने दरांती उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराकर ऋषभ वहां से भागने लगा। इसी दौरान मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने के लिए बीच में आ गए






