By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राज्यपाल ने ‘‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को दिखाई हरी झंडी, सात हजार किमी यात्रा करेगी देशभक्ति का प्रसार- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राज्यपाल ने ‘‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को दिखाई हरी झंडी, सात हजार किमी यात्रा करेगी देशभक्ति का प्रसार- Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

राज्यपाल ने ‘‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को दिखाई हरी झंडी, सात हजार किमी यात्रा करेगी देशभक्ति का प्रसार- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/15 at 10:58 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20241015 22562342
SHARE

राज्यपाल ने ‘‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को दिखाई हरी झंडी, सात हजार किमी यात्रा करेगी देशभक्ति का प्रसार- Newsnetra

राज्यपाल ने शौर्य स्थल चीड़बाग से ‘‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को दिखाई हरी झंडी
रैली लद्दाख के थोइस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक सात हजार किमी. की यात्रा करेगी, जो वायुसेना के गौरवशाली इतिहास का प्रचार करेगी
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शौर्य स्थल चीड़बाग, देहरादून में ‘‘वायुवीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ‘शौर्य स्थल’ युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय वायु सेना, उत्तराखंड वार मेमोरियल संयुक्त कार रैली, जो थोइस (दियाचेन) से शुरू हुई और लेह, श्रीनगर और जम्मू से गुजरते हुए बीते रोज दून पहुँची। इस अवसर पर बताया गया कि यह रैली लद्दाख के थोइस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक सात हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी, जो वायुसेना के गौरवशाली इतिहास का प्रचार करेगी और युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में रैली में वरिष्ठ आईएएफ अधिकारी ग्रुप कैप्टन विनय अग्निहोत्री, एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल अश्विनी पवार, पर्वतारोही मेजर स्वाति और तीस अन्य प्रतिभागी समूह शामिल है। इस अवसर पर रैली को रवाना करने के दौरान राज्यपाल ने कहा कि सात हजार किलोमीटर की कार रैली करना अपने आप में एक किस दृढ़ निश्चय को संबोधित करता है और क्या संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय वायुसेना वीरता, साहस, शौर्य एवं उच्चतम तकनीक, आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमारे वायु योद्धा किस प्रकार से हर चुनौती का सामना करते हुए राष्ट्र की रक्षा में तत्पर रहते हैं यह पूरे राष्ट्र एवं हर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह सात हजार किलोमीटर कार रैली करना यह हम सभी को प्रेरित करता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे वीर बलिदानियों ने हमें प्रतिबद्धता, वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का पाठ पढ़ाया है जो हमें प्रेरित और उत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि हर वीर सैनिक हमें सिखाता है कि किस प्रकार भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर भी करना पड़े तो यह एक बहुत ही गर्व की बात होगी। इससे पूर्व रैली के प्रतिभागियों का यूकॉस्ट सिटी, झाझरा में छात्रों और वैज्ञानिकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत समारोह का नेतृत्व महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और उत्तराखंड के छात्रों ने रैली के प्रतिभागियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और प्रतिभागियों को साइंस सिटी में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, इस रैली के मेंटर तरुण विजय, सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Governor flagged off the "Vayu Veer Vijayeta" car rally, will travel seven thousand km to spread patriotism- Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?