By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: आपदा से हुई क्षति का आकलन करने चमोली पहुँची अंतर मंत्रालय टीम, किया हवाई व स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > आपदा से हुई क्षति का आकलन करने चमोली पहुँची अंतर मंत्रालय टीम, किया हवाई व स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

आपदा से हुई क्षति का आकलन करने चमोली पहुँची अंतर मंत्रालय टीम, किया हवाई व स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/08 at 9:59 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
FB IMG 1757348818795
SHARE

आपदा से हुई क्षति का आकलन करने चमोली पहुँची अंतर मंत्रालय टीम, किया हवाई व स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra

आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से भारत सरकार की अंतर मंत्रालय टीम सोमवार को चमोली जनपद में स्थित थराली क्षेत्र के दौरे पर पहुँची। अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम का नेतृत्व निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किया, साथ ही टीम में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। जिसमें सदस्य अनु सचिव श्री शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर कुमार शामिल रहे।

fb img 1757348820552759126959480067851
fb img 17573488113816851562707964752994
fb img 17573488142147258661983959111108
fb img 17573488162551014851632022100735



इस दौरान टीम ने हवाई सर्वे के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया। टीम ने सबसे पहले थराली के चेपड़ो, कोटडीप, राड़ीबगड़, देवाल के मोपाटा और नंदानगर प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और साथ ही सड़क मार्ग से भी क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी ने कुलसारी रिलीफ सेंटर में आयोजित बैठक में पीपीटी के माध्यम से आपदा से हुई विभागवार परिसंपत्तियों की क्षति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चेपड़ो बाजार एवं अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्र में स्थानीय लोगों के आवासों के पीछे हो रहे भूस्खलन के बारे में टीम को विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा एवं भूस्खलन से सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत तंत्र तथा कृषि को भारी क्षति पहुँची है। उन्होंने बताया कि आपदा से लगभग ₹11,50 करोड़ की विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति का आकलन किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने विकासखण्ड ज्योतिर्मठ के पल्ला गाँव में हो रहे भू-धसाव तथा नंदानगर क्षेत्र में लगातार सक्रिय हो रहे भू-धसाव से भी टीम को अवगत कराया।

टीम ने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही, उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पुनर्वास कार्यों, प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता, राशन व चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, अस्थायी आश्रयों की व्यवस्था तथा सड़क मार्गों को शीघ्र खोलने के प्रयासों की जानकारी ली।

अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर रहें निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आपदा से हुई वास्तविक क्षति का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों की योजना शीघ्र बनाई जा सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, बुनियादी ढाँचे की बहाली तथा दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रावत, पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार, अपर जिला अधिकारी श्री विवेक प्रकाश, एसडीएम श्री सोहन सिंह रांगण, एसडीएम श्री पंकज भट्ट सहित सभी विभागीय अधिकारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra

उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra

अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, आपदा से हुई क्षति का आकलन करने चमोली पहुँची अंतर मंत्रालय टीम, किया हवाई व स्थलीय निरीक्षण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 18 1
अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 17 1
उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 16 1
अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 15 1
दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 26, 2026
feature image 14 1
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 13 1
वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?