By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राजपुर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई : फायरिंग प्रकरण के 3 आरोपी पिस्टल व कार समेत गिरफ्तार, 1 फरार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राजपुर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई : फायरिंग प्रकरण के 3 आरोपी पिस्टल व कार समेत गिरफ्तार, 1 फरार-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

राजपुर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई : फायरिंग प्रकरण के 3 आरोपी पिस्टल व कार समेत गिरफ्तार, 1 फरार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/27 at 8:54 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250927 WA0043
SHARE

राजपुर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई : फायरिंग प्रकरण के 3 आरोपी पिस्टल व कार समेत गिरफ्तार, 1 फरार-Newsnetra

दिनांक 24/09/2025 को वादी श्री अमान चौधरी द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गई कि वाटिका सोसायटी मसूरी रोड के पास अज्ञात कार सवार व्यक्तियों द्वारा उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 – 187/25 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस- पास मसूरी रोड, सिनोला रोड, मसूरी डायवर्जन, कैनाल रोड आदि जगह पर लगे लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 26/09/25 को बड़ा मोड ओल्ड मसूरी रोड के पास से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- आसिफ कुरैशी उर्फ आशु 2- शुभम सती तथा 3- शाहरुख हुसैन को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा वरना गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध पिस्टल की बरामदगी पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त मौ0 सोहेल का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्त आसिफ कुरैशी से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी मिल कि लगभग 01 वर्ष पूर्व अभियुक्त द्वारा वादी अमान चौधरी को 15.35 लाख रुपए उधार दिए गए थे, परन्तु कई बार वापस मांगने पर भी अमान चौधरी द्वारा अभियुक्त के पैसे नहीं लौटाए गए। जिससे समय पर पैसे ना मिलने के कारण अभियुक्त की बहन की शादी टूट गई। इस बात को लेकर अभियुक्त आसिफ वादी से काफी ज्यादा नाराज था। कुछ दिन पूर्व अभियुक्त आसिफ को अमान चौधरी के देहरादून आने की जानकारी मिली जिस पर उसे सबक सिखाने की नीयत से अभियुक्त आसिफ द्वारा अपने अन्य साथियों सोहेल, शुभम सती व शाहरुख हुसैन से संपर्क किया तथा अमान चौधरी से हुए पैसों के लेन- देन के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए अमान के देहरादून वापस आने के बारे में बताया गया। जिस पर चारों अभियुक्त सोहेल की वरना कार से अमान चौधरी की तलाश में निकल पड़े।

रात्रि के समय अमान चौधरी के अपनी थार गाड़ी से सिनोला तिराहे की तरफ जाने के दौरान अभियुक्तों द्वारा उसे रोक लिया तथा शुभम सती द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया, किंतु फायर के मिस होने का फायदा उठाते हुए अमान चौधरी मौके से भाग गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आसिफ कुरेशी उर्फ आशु उर्फ वाशिद पुत्र रिजवान कुरैशी निवासी मकान नंबर 43 शालीमार होटल वाली गली, नया नगर मस्जिद के सामने, इनामुला बिल्डिंग के पास, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
2- शुभम सती पुत्र शंभू प्रसाद सती निवासी ग्राम माडखी तहसील नंदा नगर, जनपद चमोली, हाल पता लेन नंबर 9 अमन विहार, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।
3-शाहरुख हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी मानसिंह वाला शिव मंदिर के पास, थाना डालन वाला, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

वांछित अभियुक्त:-

मोहम्मद सोहेल

बरामदगी:-

1- 01 अवैध पिस्टल (Auto natilpistal made in USA)
2- 01 जिंदा कारतूस
3- वरना गाड़ी नंबर: यू0के0-07-एएक्स-2727

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 विजेंद्र कुमाई, व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 नरेंद्र कोटियाल ,चौकी प्रभारी कुठाल गेट
4- उ0नि0 बलबीर सिंह
5- हे0कां0 दर्शन देवली
6- कां0 सत्येंद्र

एसओजी टीम :-

1-निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी
2- कां0 ललित कुमार
3- कां0 अमित कुमार
4- कां0 पंकज
5- कां0 विपिन
6- कां0 आशीष शर्मा

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मसूरी के शिव प्रसाद चमोली को मिला देश का सर्वोच्च साहसिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित-Newsnetra

सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का हंगामा! पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन, SSP को बुलाने पर अड़े कार्यकर्ता-Newsnetra

छठ महापर्व की धूम! खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra

उत्तराखंड में महंगी हुईं दालें! दो महीने में अरहर ₹15 तक महंगी, राजमा-चना के दामों में भी उछाल-Newsnetra

सिमली महिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज! मुख्यमंत्री धामी ने गौचर मेले में की बड़ी घोषणा, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 1 फरार, newsnetra, राजपुर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई : फायरिंग प्रकरण के 3 आरोपी पिस्टल व कार समेत गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 9 6
मसूरी के शिव प्रसाद चमोली को मिला देश का सर्वोच्च साहसिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 14, 2026
feature image 8 5
सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का हंगामा! पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन, SSP को बुलाने पर अड़े कार्यकर्ता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 14, 2026
feature image 7 6
छठ महापर्व की धूम! खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 14, 2026
feature image 6 7
उत्तराखंड में महंगी हुईं दालें! दो महीने में अरहर ₹15 तक महंगी, राजमा-चना के दामों में भी उछाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 14, 2026
feature image 5 7
सिमली महिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज! मुख्यमंत्री धामी ने गौचर मेले में की बड़ी घोषणा, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 14, 2026
feature image 4 8
14 लाख की लूटकांड में बड़ा अपडेट! सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद बदली जांच, अब SP देहात करेंगी पड़ताल-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?