By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: तीन वामपंथी पार्टियों के संयुक्त जन अभियान” के तहत गोपेश्वर में जन सम्मेलन सम्पन्न
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > तीन वामपंथी पार्टियों के संयुक्त जन अभियान” के तहत गोपेश्वर में जन सम्मेलन सम्पन्न
उत्तराखंड

तीन वामपंथी पार्टियों के संयुक्त जन अभियान” के तहत गोपेश्वर में जन सम्मेलन सम्पन्न

News Netra
Last updated: 2023/10/23 at 8:28 AM
News Netra
Share
5 Min Read
IMG 20231023 WA0025
SHARE

देहरादून से संवाददाता रितिका पयाल राणा :
सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ संविधान और लोकतंत्र के लिए तीन वामपंथी पार्टियों के संयुक्त जन अभियान” के तहत गोपेश्वर में जन सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जन सम्मेलन में तीन कम्युनिस्ट पार्टियों – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी – लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं सहित अनेक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

IMG 20231023 WA0024 IMG 20231023 WA0026

जन सम्मेलन में चिपको, छीनो- झपटो जैसे आंदोलनों के नेतृत्वकर्ता और कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड धन सिंह राणा के निधन पर उन्हें दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी.

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जन सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा(माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि अशफाकउल्ला की जयंती के मौके पर आज यह कार्यक्रम हो रहा है. देश के लिए रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला एक साथ फांसी पर चढ़े देश की साझी शहादत और साझी विरासत को बचाने और बुलंद करने की जरूरत है.

जो संविधान आजादी के आंदोलन के समानता और एकजुटता जैसे मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है, उसे उलट कर देश को धार्मिक वर्चस्व वाले कट्टरपंथी फासिस्ट देश में बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

एक तरफ मुख्यमंत्री दुबई और संयुक्त अरब अमीरात से निवेश लाने के नाम पर शेखों को गले लगा रहे हैं और अपने राज्य के भीतर लव जेहाद- लैंड जेहाद के नाम पर घृणा फैलाने की अगुवाई कर रहे हैं.

सांप्रदायिक उन्माद के साथ ही जातीय भेदभाव और हिंसा की घटनाएं भी बढ़ी बीते बरस जगदीश हत्याकांड से लेकर हाल में बागेश्वर में हुई दलित युवक की हत्या तक, सब इस बात की गवाही दे रहे हैं कि समाज के कमजोर तबकों का जीवन नफरत की राजनीति छीन रही है.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा की कलई खुल चुकी है, मंहगाई, बेरोजगारी के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही, इसलिए वह सत्ता में बने रहने के लिए धार्मिक विभाजन के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। जो भाजपा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने का दावा करके सत्तासीन हुई थी.

आज उसके भ्रष्टाचार की कलई कैग ने खोल दी है। द्वारका एक्स्प्रेस वे 18 करोड़ प्रति किलोमीटर में बनना था 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर में बन रहा है। आयुष्मान भारत योजना के साढ़े सात लाख लाभार्थी एक ही नंबर से लिंक अयोध्या विकास परियोजना में ठेकेदारों को करोड़ों रुपए का अनुचित लाभ पहुंचाया गया विभिन्न पेंशन योजनाओं का करोड़ों रुपया प्रचार में खर्च किया.

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने के अभियान को सांप्रदायिक घृणा फैलाने के अभियान के तौर पर राज्य सरकार ने चलाया। आज यह अभियान पहाड़ में छोटे छोटे बाजारों में भी लोगों की आजीविका छीनने का साधन बन गया है। यही भाजपा की असलियत है, धार्मिक घृणा फैला कर वह गरीबों का सब कुछ छीन लेना चाहती है।

जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र आर्य और सेवानिवृत्त प्रवक्ता पुष्कर लाल बैचवाल ने कहा कि आज जिस तरह की परिस्थितियों से हमारा देश और राज्य जूझ रहा है ऐसे में लोकतंत्र, संविधान, बहुलतावादी सांस्कृतिक विरासत, आजादी आन्दोलन के मूल्य में विश्वास रखने वाले लोगों का सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ खड़ा होना बेहद जरूरी है।

जन सम्मेलन में सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ सभी गांव-शहरों में अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
जन सम्मेलन की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष पुष्पा किमोठी ने की.

जन सम्मेलन की शुरुआत भाकपा ( माले) के गढ़वाल कमेटी के सदस्य मदन मोहन चमोली ने दुष्यंत कुमार की गज़ल- हो गयी है पीर पर्वत पर सी पिघलनी चाहिए- प्रस्तुत की. जन सम्मेलन का संचालन माकपा के जिला सचिव भोपाल सिंह रावत ने किया.

जन सम्मेलन में मुख्य रूप से डी वाई एफ आई के जिला सचिव राजेंद्र नेगी, जनवादी महिला समिति की गीता बिष्ट, नंदन कठैत,कुशल बिष्ट, भरत चौकियाल, कमलेश गौड़, किशोरी लाल, कुशलानंद डिमरी, बस्ती लाल, मनजिंदर सिंह,धन सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, भरत पंवार, सरस्वती, रचना, सरिता, दुर्गा देवी, लक्ष्मी देवी, मीना बिष्ट, भारती राणा, लता मिश्रा, सचिन मिश्रा, साक्षी मिश्रा, मनोहर सिंह, भरत सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल, अंकित तिवारी, सूर्या आदि शामिल थे.

logofinal
News Netra

You Might Also Like

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra

देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra

अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra

उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 3
उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा October 29, 2026
feature image 9 2
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 8 4
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 29, 2026
feature image 7 3
अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 6 5
उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 5 5
हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?