शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। उनके पास से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी सीज कर दिया गया है
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और इस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।







