By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/08 at 9:27 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
img 1472
SHARE

उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra

उत्तराखण्ड में भूकंप के प्रति आमजन को जागरूक करने और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत लगाए गए सायरन एवं सेंसर का परीक्षण करने के लिए कल 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे राज्य में भूकंप का सायरन बजाया जाएगा। गुरुवार को सायरन बजाए जाने को लेकर उपभोक्ताओं को भूदेव एप पर एलर्ट भी प्राप्त हुआ है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कल होने वाले परीक्षण के माध्यम से लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराया जाएगा, ताकि वास्तविक भूकंप की स्थिति में सायरन सुनकर लोग इसे पहचान सकें और घबराने के बजाय आवश्यक सावधानी बरत सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं। कल सायरन बजाकर इनकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी समस्या पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा, ताकि वास्तविक आपदा के समय चेतावनी प्रणाली प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

श्री सुमन ने बताया कि राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। सायरन एवं सेंसर की संख्या को दोगुना किया जाएगा तथा लगभग 5 से 10 किलोमीटर की दूरी के अंतराल पर सेंसर एवं सायरन स्थापित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यूएसडीएमए एवं आईआईटी रुड़की के सहयोग से अतिरिक्त सेंसर स्थापित करने का प्रस्ताव भी गतिमान है, जिससे भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी और चेतावनी की क्षमता में और सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि कल सायरन के परीक्षण के साथ भूदेव मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं के मोबाइल फोन पर भी परीक्षण चेतावनी संदेश, वाइब्रेशन एवं बीप-बीप की ध्वनि प्राप्त होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि भूदेव मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन अपने मोबाइल में इंस्टॉल/अपडेट रखें तथा ऐप को लोकेशन की अनुमति हमेशा के लिए प्रदान करें, ताकि वास्तविक भूकंप की स्थिति में चेतावनी समय पर प्राप्त हो सके।

उन्होंने आमजन से विशेष अपील की कि कल पूर्वाह्न 11 बजे सायरन बजने पर किसी प्रकार की घबराहट या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें। यह पूर्व निर्धारित परीक्षण है। इस पहल का उद्देश्य आमजन को भयभीत करना नहीं, बल्कि भूकंप के प्रति जागरूक, सतर्क और तैयार करना तथा राज्य की भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को नियमित रूप से परखना है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra

उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 15
उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 25, 2026
feature image 2 15
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 25, 2026
feature image 40 1
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 39 1
उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 38 1
कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?