By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/25 at 9:28 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
feature image 3 15
SHARE

उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra

Contents
टनकपुर-जौलजीबी सड़क का चौड़ीकरण पूराबागेश्वर से कर्णप्रयाग तक भी सड़क चौड़ीकरण की तैयारी

उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम परियोजनाओं की प्रगति और मंजूरी की समयसीमा बताई है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक प्रस्तावित ऑल वेदर रोड के लिए 100 किलोमीटर के हिस्से में से 14 किलोमीटर के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। जबकि शेष 86 किलोमीटर के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।

गडकरी ने पत्र में बताया कि उत्तरकाशी से गंगोत्री के बीच ऑल वेदर रोड परियोजना को लेकर चरणबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी 14 किलोमीटर के कार्यों को मंजूरी मिली है। शेष हिस्से के लिए भी 2027-28 में स्वीकृति देने का लक्ष्य तय किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से गंगोत्री धाम तक सालभर सड़क संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। खासकर चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

टनकपुर-जौलजीबी सड़क का चौड़ीकरण पूरा

केंद्रीय मंत्री ने टनकपुर से जौलजीबी तक सड़क चौड़ीकरण की प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर 183 किलोमीटर सड़क को दो लेन में चौड़ा करने का काम पूरा हो चुका है। इससे सीमांत क्षेत्रों में आवागमन और सड़क संपर्क को मजबूती मिली है।

इसके अलावा चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में बाईपास निर्माण की योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी गई है। इन कार्यों के साथ जौलजीबी से बागेश्वर तक सड़क चौड़ीकरण की डीपीआर को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक भी सड़क चौड़ीकरण की तैयारी

उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की योजनाओं में बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक का मार्ग भी शामिल है। इस सड़क को दो लेन में चौड़ा करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अगले साल तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना के आगे के चरणों पर काम बढ़ाया जा सकेगा।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra

उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra

कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 15
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 25, 2026
feature image 40 1
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 39 1
उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 38 1
कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 37 1
हरिद्वार कुंभ-2027 का शुभारंभ, जूना अखाड़े की भव्य नगर प्रवेश यात्रा पहुंची हरिद्वार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?