By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, समरसता संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, समरसता संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, समरसता संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/25 at 2:05 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20261125 WA0007 768x512 1
SHARE

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, समरसता संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग-Newsnetra

संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, संत रविदास जी महाराज के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

हरिद्वार 24 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी महाराज के विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की समरसता की सोच को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू किया गया। यह कार्य प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार ने किया है। इसके तहत देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था की गई है। चाहे कोई किसी भी जाति, पंथ या वर्ग से संबंधित हो, कानून की नजर में सभी समान हैं।

IMG 20261125 WA0014

IMG 20261125 WA0013

IMG 20261125 WA0009

IMG 20261125 WA0011

 

IMG 20261125 WA0008

IMG 20261125 WA0007

IMG 20261125 WA0006
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति उपयोजना एवं ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत पिछले छह वित्तीय वर्षों में लगभग 239 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े, इसके लिए प्रदेश में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में इन योजनाओं के माध्यम से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 114 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं, बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के अंतर्गत देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना भी संचालित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत पति-पत्नी में से एक के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होने पर दंपत्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पिछले तीन वर्षों में 209 दंपत्तियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई है।
इसी प्रकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक कठिनाइयां बाधा न बनें, इसके लिए शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र अनुसूचित जाति परिवारों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए प्रति बेटी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छकार भाई-बहनों की सुरक्षा, गरिमा और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने के लिए नमस्ते योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से उन्हें असुरक्षित सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के कार्यों से मुक्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी सरकार संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा को सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन और व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज,बाबा हठयोगी महाराज,स्वामी प्रबोधनंद गिरी महाराज,महंत अरुणदास जी महाराज,पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट,कैबिनेट मंत्री खजान दास,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी,रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, लाल सिंह आर्य,भोला सिंह,गजेंद्र यादव,आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra

उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Chief Minister Dhami arrived in Haridwar on the occasion of the 650th birth anniversary of Saint Ravidas Ji and participated in the 'Samrasta Sankalp Yatra' (Harmony Pledge Procession) - Newsnetra, संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, समरसता संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 15
उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 25, 2026
feature image 2 15
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 25, 2026
feature image 40 1
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 39 1
उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 38 1
कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?