मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ की लागत से तैयार ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- देहरादून में मिलेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’-Newsnetra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मियांवाला में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा करीब 8 करोड़ 64 लाख की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विकसित इस पार्क को पुराने तालाब का पुनर्जीवन कर तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नए पार्क की सौगात मिलने पर बधाई दी और इसे स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कहा कि भारतीय संस्कृति में जल और जंगल का विशेष महत्व रहा है। जल स्रोतों और तालाबों का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही है। विकास का अर्थ केवल कंक्रीट के ढांचे तैयार करना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन आसान बनाना, शहर को सुंदर बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी है। उन्होंने ‘जल सृष्टि पार्क’ को इसी सोच का उदाहरण बताया।
रायपुर क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिल रही है। रायपुर क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क, सीवर और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र में सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण के साथ ही सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को नई गति मिलेगी। के विस्तार पर भी सरकार का फोकस है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कर सकती है, लेकिन उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्क की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को नई गति मिलेगी








