अभिषेक गुप्ता मर्डर केस : मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार, निरंजनी अखाड़े की रह चुकी है महामंडलेश्वर-Newsnetra


हरिद्वार।
अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी और 50 हजार की इनामी विवादित धर्मगुरु पूजा शकुन पांडे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को राजस्थान में उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ लिया।
निरंजनी अखाड़े की रह चुकी है महामंडलेश्वर
पूजा शकुन पांडे पहले निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर रही है, लेकिन विवादों में घिरने के बाद उसे पद से हटा दिया गया था। वह हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भी शामिल हुई थी, जहां उनके बयानों से बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।
हत्या के बाद हरिद्वार आने की सूचना
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद सूत्रों के अनुसार पूजा शकुन पांडे हरिद्वार में देखी गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रैकिंग में जुटी थी।
50 हजार का इनाम घोषित था
अलीगढ़ पुलिस ने पूजा शकुन पांडे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में छिपकर घूम रही थी। शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।
पुलिस की पुष्टि
अलीगढ़ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपी वही महिला है जो अभिषेक गुप्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी थी। उससे पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।