By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड OBC आयोग की सुनवाई में 11 शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड OBC आयोग की सुनवाई में 11 शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड OBC आयोग की सुनवाई में 11 शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/16 at 10:47 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260916 WA0055
SHARE

उत्तराखंड OBC आयोग की सुनवाई में 11 शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण-Newsnetra

देहरादून
विभिन्न शिकायती प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग के मा.अध्यक्ष संजय नेगी ने मंगलवार को आयोग कार्यालय में सुनवाई की। इस दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और चमोली से संबंधित कुल 11 शिकायती प्रकरणों में संबंधित पक्षों को सुना गया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

*भूमि विवाद के मामले में एमडीडीए को भी बुलाने के निर्देश*
श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, चंबा, टिहरी गढ़वाल के भूमि संबंधी प्रकरण में तहसीलदार विकासनगर, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अध्यक्ष ने प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को आगामी सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

वहीं श्री हरवंश लाल के भूमि संबंधी प्रकरण में शिकायतकर्ता और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने दूरभाष पर थाना सितारगंज के प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ित के साथ हो रहे अन्याय को संज्ञान में लेकर न्याय दिलाने को कहा।

*जाति प्रमाण पत्र प्रकरण में अधिनियम के अनुसार कार्रवाई के निर्देश*
श्री दिनेश धनाई, टिहरी गढ़वाल के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा संबंधित अधिनियम, 2020 प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ने दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए तहसीलदार को प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्रीमती रेनू पाल के पड़ोसियों द्वारा उत्पीड़न संबंधी मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

*ऋण के बाद ट्रैक्टर न मिलने के मामले में पुलिस अधिकारी पर जताई नाराजगी*
श्री सतबीर सिंह, ऊधमसिंहनगर के बैंक ऋण लेने के बावजूद ट्रैक्टर प्राप्त न होने संबंधी प्रकरण में पुलिस एवं बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। पुलिस विभाग के प्रतिनिधि द्वारा मामले में समुचित जानकारी प्रस्तुत न किए जाने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और एसएसपी ऊधमसिंहनगर को आगामी सुनवाई में भिज्ञ एवं सक्षम अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। आयोग के सदस्यों को भी जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर से मिलकर प्रकरण से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। बैंक के प्रतिनिधि को भी मामले की आख्या आयोग को उपलब्ध कराने को कहा गया।

श्री सतीश कुमार के नियुक्ति संबंधी प्रकरण में अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता को प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम के समक्ष अपना पक्ष तथ्यों सहित लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंध निदेशक को शिकायतकर्ता को सुनवाई का अवसर प्रदान कर स्पष्ट आख्या आयोग को उपलब्ध कराने को कहा।

*तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण*
श्री मुख्त्यार सिंह, श्री वीरेन्द्र यादव और श्री अब्दुल रूहेब से संबंधित शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान ही निस्तारण किया गया।

सुनवाई के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, सचिव गोरधन सिंह सहित आयोग के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों से चमकेगा पर्यटन-Newsnetra

उत्तराखंड की CMSSY योजना बनी मिसाल, यूपी की टीम ने जाना 60 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मॉडल-Newsnetra

उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra

पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड OBC आयोग की सुनवाई में 11 शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 2
उत्तराखंड में अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों से चमकेगा पर्यटन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 8
उत्तराखंड की CMSSY योजना बनी मिसाल, यूपी की टीम ने जाना 60 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मॉडल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?