बिग ब्रेकिंग: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत-Newsnetra


देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर लोहे का एक भारी पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल CMI अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CMI अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने अमर सिंह मेहता की मृत्यु की पुष्टि की है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हैं।





