Big Breaking News : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, इस्तीफे का ऐलान करते ही रो पड़े प्रेमचंद अग्रवाल-Newsnetra
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बजट सत्र के दौरान सदन में पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद से उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही थी। प्रेसवार्ता के दौरान अग्रवाल भावुक हो गए और उन्होंने अपने राज्य आंदोलन में संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
उनके इस बयान के बाद प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले फूंके और इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने इसे पहाड़ और मैदान के बीच भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बयान बताया और सदन से वॉकआउट किया।


प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने उसी दिन सदन में स्पष्टीकरण दिया था और उनके भाव गलत नहीं थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाए गए माहौल से आहत होकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया।