By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: भाजपा का घोषणा पत्र देशभर से मिले 15 लाख सुझावों पर हुआ तैयारः डॉ. नरेश बंसल -Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > भाजपा का घोषणा पत्र देशभर से मिले 15 लाख सुझावों पर हुआ तैयारः डॉ. नरेश बंसल -Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

भाजपा का घोषणा पत्र देशभर से मिले 15 लाख सुझावों पर हुआ तैयारः डॉ. नरेश बंसल -Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/04/16 at 9:28 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20240416 WA0003
SHARE

भाजपा का घोषणा पत्र देशभर से मिले 15 लाख सुझावों पर हुआ तैयारः डॉ. नरेश बंसल -Newsnetra

  • भाजपा का घोषणा पत्र देशभर से मिले 15 लाख सुझावों पर हुआ तैयारः डॉ. नरेश बंसल
  • घोषणा पत्र में देश के विकास समेत सभी वर्गो को रखा गया ख्याल


हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र को देशभर से मिले करीब 15 लाख सुझावों के बाद तैयार किया गया है। जिसमें नमो ऐप से चार लाख और वीडियो के माध्यम से 10 लाख सुझाव प्राप्त हुए। भाजपा के 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल किया गया है। देश ने इस बात को माना है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती है और जो नहीं भी कहती है, उसे जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बसंल मंगलवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की और लंबी छलांग लगाने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया, उनके शरीर का कण कण और जीवन का पल पल राष्ट्र के विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। संकल्प पत्र में स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज पर भी ध्यान देने जा रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो उसके मन को संतोष देने वाली हो और सस्ती हो मोदी की गारंटी है कि मुक्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। साथ ही 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वह गरीब हो, मध्यम वर्ग हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों नहीं हो उन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत आज वूमेन लीड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है पिछले 10 वर्ष मे नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे। भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में हब बनाने का है। हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी ग्लोबल टूरिस्ट को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा और विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। देश में नए-नए सैटेलाइट टाउन बनाए जाएंग,े जोकि देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे एवं रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती, हमारे लिए दल से बड़ा देश है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है, हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम सीएए लेकर आए हम रीफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चल रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून का सख्ती से पालन करेंगे, हम वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए कॉमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करने और अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयासों को जारी रखेंगे। भाजपा समान नागरिक संहिता बनाने के लिए अपने रुख को दोहराती है। जिसमें सर्वोत्तम परंपराओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें आधुनिक समय के साथ जोड़ा जाएगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त कानून लाया जाएगा। हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओ को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, अब हम इस कानून को सख्ती से लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे। हमारी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती किया है और आगे भी करते रहेंगे। पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है पीएम फसल बीमा योजना मे और मजबूती लाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। देश को दाल और खाद तेल में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे श्रीअन्न विश्व सुपर फूड के रूप में स्थापित किया जाएगा कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवा प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। श्री बसंल ने कहा कि एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है अब 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला एसएचजी को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला एसएचजी उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं में एक विशेष अभियान चलाकर सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य बीमारियों को पूर्णतया दूर किया जाएगा। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली का विस्तार करके आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। यात्री और माल वाहक परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार करते हुए अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5000 किलोमीटर नई पटरिया जोड़ी जाएंगी, टिकटो की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता रहेगी, आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा। पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नई कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएगी भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई स्मारकों का जीर्णोद्धार और संरक्षण किया जाएगा पर्यटन स्थलों पर व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। भारतीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का दुनिया भर मे विस्तार किया जाएगा योग और आयुर्वेद का दुनिया भर में विस्तार होगा विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शास्त्रीय भारतीय भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था की जाएगी भगवान राम की विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा, नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली को लाया जाएगा आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा। पीएम आवास के तहत 3 करोड नए घर बनाए जाएंगे, पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत परिवारों को जोड़ा जाएगा मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़कर 20 लाख की जाएगी 2025 में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। विश्व भर में संत तिरुवल्लुवर केंद्र बनाए जाएंगे एवं तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा मीडिया प्रभारी लव शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, भाजपा नेता विशाल गर्ग, रोहित साहू एवं सुशांतपाल शामिल रहे।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra

केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra

हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, भाजपा का घोषणा पत्र देशभर से मिले 15 लाख सुझावों पर हुआ तैयारः डॉ. नरेश बंसल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7
AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर हेल्थ October 9, 2026
Untitled design 6
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 5
केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Untitled design 2
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
Untitled design 3
देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 1
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?