मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, बोले— साहित्यकार समाज के पथप्रदर्शक और सांस्कृतिक विरासत के संवाहक-Newsnetra
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके साहित्यिक योगदान, वर्तमान लेखन और कुशलक्षेम की जानकारी ली।




