By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की सूरत, धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों को दिया टाइम-बाउंड एक्शन प्लान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की सूरत, धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों को दिया टाइम-बाउंड एक्शन प्लान-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की सूरत, धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों को दिया टाइम-बाउंड एक्शन प्लान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/03 at 9:15 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20260903 WA0080
SHARE

15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की सूरत, धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों को दिया टाइम-बाउंड एक्शन प्लान-Newsnetra

प्रदेश के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में तेजी और जवाबदेही लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्यों की समय-सीमा तय करने और लंबित योजनाओं को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर चर्चा के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहरों के विकास की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें तय समय में धरातल पर उतारा जाए। लंबित मास्टर प्लान और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ प्रत्येक कार्य की समय-सीमा निर्धारित करने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया है। एमडीडीए ने भी इन निर्देशों के अनुरूप कार्यों की समीक्षा और मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

*15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की तस्वीर*

शहरों के व्यापक सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए आगामी 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ सिटी पार्क विकसित किए जाएंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट की संख्या और उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। अधिकारियों को सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

*G-20 की तर्ज पर शहरों का सौंदर्यीकरण*

शहर के प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों का सौंदर्यीकरण G-20 आयोजन की तर्ज पर किया जाएगा। इसके तहत सड़कों, डिवाइडरों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ हरियाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एमडीडीए का उद्देश्य शहर को आधुनिक, व्यवस्थित और सुंदर स्वरूप प्रदान करना है, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिल सके। सौंदर्यीकरण कार्यों में स्थानीय संस्कृति और शहर की पहचान को भी प्रमुखता दी जाएगी।

*पार्किंग के स्थायी समाधान पर फोकस*

शहरों में लगातार बढ़ती पार्किंग समस्या को लेकर भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पार्किंग की समस्या का अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी और व्यावहारिक समाधान तलाशा जाए। इसके लिए उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया है।

*ड्रोन-सैटेलाइट से पकड़े जाएंगे अवैध निर्माण*

अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। जीआईएस, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से प्राधिकरण क्षेत्रों की निगरानी मजबूत की जाएगी। इससे निर्माण गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और अनधिकृत निर्माण की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समय रहते कार्रवाई संभव होगी। प्रत्येक प्राधिकरण में जियो-इन्फॉर्मेशन आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।

*एमडीडीए की कार्यशैली को मिली सराहना*

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप एमडीडीए में पारदर्शिता, तकनीक और समयबद्ध कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जा रही है। प्राधिकरण की कार्यशैली में तेजी लाने के साथ योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर है। विकास कार्यों में अनावश्यक देरी रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्राधिकरण की सक्रियता को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

*नक्शों से आगे समग्र विकास की जिम्मेदारी*

बैठक में यह भी जोर दिया गया कि विकास प्राधिकरणों की भूमिका केवल नक्शे पास करने या निर्माण संबंधी कार्यवाही तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शहरों के समग्र विकास में प्राधिकरणों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। सड़क, पार्किंग, हरियाली, सार्वजनिक सुविधाओं और नियोजित विस्तार को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

*बंशीधर तिवारी : बेहतर नागरिक सुविधाएं हमारा लक्ष्य*

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश के शहरों का विकास सुनियोजित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हो। एमडीडीए मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। लंबित योजनाओं को गति देने के साथ सड़कों, पार्किंग, सिटी पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस है। 15 अक्टूबर तक सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। अवैध निर्माण की निगरानी में ड्रोन, जीआईएस और सैटेलाइट तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। हमारा लक्ष्य पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

*मोहन सिंह बर्निया : हर कार्य की तय होगी जिम्मेदारी*

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी लंबित कार्यों की समीक्षा कर उनकी समय-सीमा और जिम्मेदारी तय की जा रही है। सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण, पार्किंग, सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे और शहरों का विकास व्यवस्थित रूप से हो

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की सूरत, धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों को दिया टाइम-बाउंड एक्शन प्लान-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?