By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता; हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता; हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता; हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/01 at 10:03 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
New Project 2026 09 01T161615.127 780x470 1
SHARE

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता; हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

Contents
प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयतहल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मामला अब देहरादून तक पहुंच गया है। घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस भवन से सचिवालय कूच किया।

सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सचिवालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की व्यवस्था की थी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग के पास पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल उस समय और गरमा गया, जब प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और विरोध जताने लगे।

791849419 1441436748033222 1584997053921789075 n

कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत

कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। धक्का-मुक्की के बाद उन्हें सांस फूलने और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान ईसीजी समेत आवश्यक जांचें की गईं और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखी।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट के अनुसार, जांच के बाद हरक सिंह रावत की स्थिति सामान्य और स्थिर पाई गई।

हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध

दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली आयोजित हुई थी। रैली के बाद रामलीला मैदान के मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस ने इसे लेकर पहले भी अलग-अलग स्तरों पर विरोध दर्ज कराया है।

कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने रायपुर थाना, नेहरू कॉलोनी थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपे हैं। इन शिकायतों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित ‘शुद्धिकरण’ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

अब देहरादून में कांग्रेस के सचिवालय कूच, प्रदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की हिरासत के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक रूप से गरमा गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता; हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत-Newsnetra, हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 44
जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 15, 2026
Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?