By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Dehradun Car Accident: नई कार ने छीन ली 6 युवाओं की जान” देहरादून का दिल दहला देने वाला हादसा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Dehradun Car Accident: नई कार ने छीन ली 6 युवाओं की जान” देहरादून का दिल दहला देने वाला हादसा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

Dehradun Car Accident: नई कार ने छीन ली 6 युवाओं की जान” देहरादून का दिल दहला देने वाला हादसा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/11/13 at 8:35 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
dehradun car accident1
SHARE

Dehradun Car Accident: नई कार ने छीन ली 6 युवाओं की जान” देहरादून का दिल दहला देने वाला हादसा-Newsnetra

Dehradun Car Accident: दोस्तों की जिद पर नई कार की पार्टी देने के बाद देर रात घर से लॉन्ग ड्राइव पर निकले अतुल अग्रवाल को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी रात होगी। वह अपने जिन छह दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था, उनमें से अब केवल एक ही दोस्त जीवित है और सिनर्जी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है।
ओएनजीसी चौक पर कार दुर्घटना में हुई छह छात्र व छात्राओं की मौत के बाद परिवहन विभाग की तकनीकी टीम ने जब दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मार्ग एकदम दुरुस्त मिला। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां मार्ग 20 फीट से अधिक चौड़ा है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी टीम को अनुमान है कि चौराहे पर गति नियंत्रित न कर पाने के कारण दुर्घटना हुई है।

10064841074106578834785796301

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

10064841096708350066959959644अंदेशा यह भी है कि संभवत: ब्रेक के नीचे कोई बोतल फंस जाने कारण चालक ब्रेक नहीं लगा सका। टक्कर लगने के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन गति बेलगाम होने के कारण एयरबैग भी छह युवाओं की जान नहीं बचा सके। इन कारणों की जांच के बाद टीम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।

दुर्घटनास्थल पर पहुंची जेपी इंस्टीट्यूट की टीम
कार दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी/जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सविन बंसल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेंद्र विराटिया, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) हरीश बिष्ट, लीड एजेंसी के सदस्य नरेश संगल व दुर्घटनाओं की जांच करने वाली जेपी इंस्टीट्यूट की टीम ने ओएनजीसी चौक पहुंचकर दुर्घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण किया।

टीम के अनुसार दुर्घटना बल्लूपुर चौक-गढ़ीकैंट मुख्य मार्ग से एक किमी पहले ओएनजीसी चौक पर हुई।प्रारंभिक जांच के बाद संभागीय परिवहन अधिकारी तिवारी ने बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई, वहं मार्ग पर्याप्त चौड़ा व पक्का है। दुर्घटना के समय मौसम भी साफ था।
मार्ग पर डिवाइडर, रिफ्लेक्टर आदि लगे हुए हैं। कार का इंजन, छत, बाडी, रिम, चेसिस व अन्य पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। कार का बायां हिस्सा यानी चालक के बगल वाला हिस्सा कंटेनर में पीछे से टकराया। ब्रेक व एक्सीलेटर पैडल दुर्घटना के कारण दबे हुए पाए गए व एक बोतल भी मिली है, जिसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

13 दिन पहले खरीदी थी कार
जिस कार से दुर्घटना हुई वह टोयोटा कंपनी की इनोवा जेड-एक्स हाइब्रिड मॉडल है और यह कार धनतेरस के दिन यानी 30 अक्टूबर को ही अतुल अग्रवाल ने खरीदी थी। कार देहरादून आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत तो हो गई थी, लेकिन कार स्वामी ने अब तक इसकी नंबर प्लेट नहीं लगाई थी। परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार बिना पंजीकरण कराए या बिना नंबर प्लेट कोई भी वाहन सड़क पर नहीं दौड़ सकता।

अतुल चला रहा था कार
दुर्घटना की भयावहता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस को 12 घंटे बाद मंगलवार दोपहर तक भी यह नहीं पता लग पाया था कि दुर्घटना के समय कार को कौन चला रहा था। चूंकि, कार अतुल की थी, तो पुलिस ने दुर्घटना से पहले सोमवार देर रात के राजपुर रोड से घंटाघर तक के सीसीटीवी कैमरे जांचे। जिसमें कार बेलगाम गति से दौड़ती हुई मिली। बाद में पुलिस को बल्लूपुर चौक के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कार अतुल ही चलाता हुआ नजर आया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun Car Accident, newsnetra, नई कार ने छीन ली 6 युवाओं की जान" देहरादून का दिल दहला देने वाला हादसा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1428 1
यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 7, 2026
EDIT .01 42 26 10.Still002
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261006 WA0009
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261007 WA0008
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?