देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे: मोहंड एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों को मिलेगी राहत, NHAI ने किया स्पष्ट-Newsnetra
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद से इस पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने की चर्चा है। इस बीच एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर हिस्से में दो पहिया और तीन पहिया वाहन बंद बने का दावा भी किया गया है।
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहन बंद नहीं होंगे। एक्सप्रेसवे पर कई जगह दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने का दावा किया गया है। ऐसे में एनएचएआई ने स्थिति साफ की है कि एलिवेटेड रोड पर किसी भी स्थिति में दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद नहीं होगा
बता दें कि मोहंड में लिवेटेड रोड पर कोई विकल्प ही नहीं है। लोकार्पण के बाद से इस पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने की चर्चा है। इस बीच एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर हिस्से में दो पहिया और तीन पहिया वाहन बंद बने का दावा भी किया गया है। इसके लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए
.एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के हिस्से में भी दो पहिया वाहनों का प्रवेश एक्सप्रेसवे पर बंद रहेगा। ऐसे में एक्सप्रेसवे के सबसे महत्वपूर्ण एलिवेटेड कॉरिडोर पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा। मोहंड में बना कॉरिडोर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर दो पहिया या किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद नहीं रहेगा। एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी 12 किमी की एलिवेटेड रोड पर 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दो पहिया वाहन फर्राटा भरेंगे। इसके लिए एलिवेटेड रोड पर सूचना चिह्न भी लगाए गए हैं। यदि एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह से दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद होता है तो ऐसे में एलिवेटेड रोड पर वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा।
मोहंड में ही होती थी सबसे ज्यादा परेशानी
दरअसल, दिल्ली और देहरादून के सफर के बीच वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी एक समय में मोहंड में ही होती थी। मोहंड के मार्ग में अधिकतर हर समय जाम रहता था। इससे कुछ देर का सफर तय करने में भी कई घंटे लगते थे। एलिवेटेड कॉरीडोर के बनने से अब ये समस्या भी खत्म हुई है। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों का संचालन बंद होने की स्थिति में लोगों में मोहंड मार्ग भी चर्चा का विषय बना हुआ है





