By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून के मर्चेंट नेवी अधिकारी करनदीप सिंह 18 दिन से लापता, परिवार जांच में होगा शामिल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून के मर्चेंट नेवी अधिकारी करनदीप सिंह 18 दिन से लापता, परिवार जांच में होगा शामिल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

देहरादून के मर्चेंट नेवी अधिकारी करनदीप सिंह 18 दिन से लापता, परिवार जांच में होगा शामिल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/10 at 11:19 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
karandeep singh rana 1622eb807a58cdd49db7420c37c1ebf2
SHARE

देहरादून के मर्चेंट नेवी अधिकारी करनदीप सिंह 18 दिन से लापता, परिवार जांच में होगा शामिल-Newsnetra

करनदीप सिंह प्रकरण; नेवी के जहाज से लापता, 18 दिन बाद भी नहीं चला पता, जांच में शामिल होगा परिवार
20 सितंबर को नेवी के जहाज से दून के करनदीप सिंह लापता हो गए थे। करनदीप मर्चेंट नेवी में सीनियर डेक कैडेट के पद पर हैं। वह एमटी फ्रंट प्रिंसेस शिप पर तैनात थे।

सिंगापुर से चीन की ओर जा रहे नेवी के जहाज से लापता हुए दून के करनदीप सिंह राणा का 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। आंखों में उम्मीद और आंसू लिए परिवार भी लगातार डीजी शिपिंग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। चार दिन की तलाश के बाद भी करनदीप का कुछ पता नहीं चल सका है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

अब जहाज चीन पहुंचा है तो इसकी पूरी जांच भी शुरू हो गई है। जांच में परिवार के दो सदस्यों को भी शामिल किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को ही परिवार के दो सदस्यों का पासपोर्ट बना। करनदीप की एक बहन है। मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले करनदीप के पिता नरेंद्र सिंह राणा कई साल से दून के पटेलनगर में ही रहते हैं।

करनदीप मर्चेंट नेवी में सीनियर डेक कैडेट के पद पर है। वह एमटी फ्रंट प्रिंसेस शिप पर तैनात थे। करनदीप की बहन सिमरन ने बताया कि उनका भाई 18 अगस्त को सिंगापुर से शिप पर चढ़ा था। इसके बाद ईराक से होते हुए शिप चीन की ओर जा रहा था लेकिन 20 सितंबर को करनदीप लापता हो गया।

परिवार के दो सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया
डीजी शिपिंग की ओर से 20 सितंबर की रात 9:30 बजे परिवार को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया गया कि श्रीलंका और सिंगापुर के बीच में करनदीप लापता हो गए। इस बीच चार दिन तक पानी में और जहाज में तलाश हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब मंगलवार को शिप चीन पहुंच गया जहां इस मामले की पूरी जांच की बात कही गई। इस जांच में डीजी शिपिंग की ओर से परिवार के दो सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। परिवार को बताया तो परिवार भी इसकी तैयारी में जुट गया। इसके लिए दो सदस्यों का पासपोर्ट तैयार कराया गया। चीन में भी मंगलवार को इसकी जांच हुई।
पहले दिन जांच में शिप पर मौजूद कैप्टन, चीफ ऑफिसर समेत चार अधिकारियों के बयान भी लिए गए। शिप पर आखिरी बार करनदीप को चीफ कुक ने ही देखा था। करनदीप की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार अपील की जा रही है। करनदीप इससे पहले दो शिप पर रह चुके हैं। उनकी मां शशि राणा ने बताया कि करनदीप ने थर्ड ऑफिसर की तैयारी के लिए कोर्स भी बुक किए हैं। उसने कहा था कि अप्रैल में देहरादून आने के बाद वह इसकी तैयारी करेगा।

करनदीप का एक जूता और कैमरा मिला
करनदीप को जहां आखिरी बार देखा गया था वहां से उनका एक जूता और एक कैमरा भी बरामद हुआ है। सिमरन ने बताया कि दो दिन बाद जूता और कैमरा मिलने के बारे में डीजी शिपिंग वालों ने बताया लेकिन कोई इसका प्रमाण नहीं दिया। करनदीप को दिनभर काम करने के बाद रात को फोटो चीफ अधिकारी को भेजनी होती थी। बताया जा रहा है कि करनदीप लापता होने से पहले फोटो खींचने ही निकले थे।

न जवाब, न मिल रही कोई मदद… परिवार परेशान
करनदीप के लापता होने के बाद परिवार बेहद परेशान है। न बेटे का कुछ पता लग रहा है न ही अधिकारी कोई सही जवाब दे रहे हैं। सिमरन ने बताया कि भाई के लापता होने के बाद डीजी शिपिंग वाले भी कोई सही जवाब नहीं दे रहे हैं न ही सरकार कोई मदद कर रही है। मदद के लिए पीएम, सीएम समेत तमाम अधिकारियों को पत्र दिया लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

करनदीप ने कहा था, यहां सब ठीक है…
20 सितंबर को ही करनदीप ही सुबह मां और बहन से बात हुई थी। बहन से बात करते हुए करनदीप ने कहा था कि यहां सब ठीक है। इससे पहले भी करनदीप की मां शशि राणा से दो बार बात हुई थी। करनदीप की आखिरी बार दोपहर 12:30 बजे मां से बात हुई थी। सात मिनट की बात में करनदीप ने सब ठीक होने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें रात 9:30 बजे करनदीप के लापता होने का फोन आया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra

सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra

देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, देहरादून के मर्चेंट नेवी अधिकारी करनदीप सिंह 18 दिन से लापता, परिवार जांच में होगा शामिल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 12
मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन यूथ राजनीती सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 11 5
सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 10
देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?