देहरादून पुलिस की कार्रवाई: 1140 ग्राम गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार-Newsnetra


03/04/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देहरादून पुलिस ने दो महिला तस्करों को अवैध गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। एक को दून यूनिवर्सिटी रोड से 700 ग्राम गांजे के साथ और दूसरी को रिस्पना पुल फ्लाईओवर के नीचे से 440 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर NDPS Act के तहत मुकदमे दर्ज किए गए!