By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थ

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/26 at 6:46 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20241026 WA0020
SHARE

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत-Newsnetra

हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

रिपोर्ट- महावीर सिंह राणा

प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी  फ़ीडबैक लिया।

img 20241026 wa0025651135035055535583
img 20241026 wa00246141422118950817397



कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज  गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय गंगोत्री का औचक निरीक्षण कर मेडिकल स्टाफ से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जरूरी चिकित्सकीय उपकरण व जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने हर्षिल में मरीजों, तीमारदारों व तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद चारों धामों में तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों  को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
डॉ रावत ने अपने दौरे के दौरान हर्षिल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय इंटर कालेज का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोंनो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मिलकर कर उनके पठन-पाठन की जानकारी ली और शिक्षकों को विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने व छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा  मुहैया कराने के निर्देश दिये।  इसके साथ ही डॉ रावत ने भटवाड़ी विकासखंड के बार्सू गाँव पहुंचकर  ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुना। इसके उपरांत उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिये। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने क्षेत्र में एक वेलनेस सेंटर खोलने पर सहमति भी व्यक्त की।

img 20241026 wa00232887081518463968554
img 20241026 wa0022403989699493320492
img 20241026 wa00207621703332653048625
img 20241026 wa00214417051029860290607



भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी जगमोहन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

बॉक्स-
गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन और मंदिर में पूजा-अर्चना

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपनी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों से भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। डॉ रावत ने तीर्थयात्रियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने हेतु तीर्थपुरोहितों से प्राप्त सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?