ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: तुरंत चेक करें अपना नाम और मतदान केंद्र, 810 नए बूथ बने, कई मतदाताओं का केंद्र बदला-Newsnetra
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अपना वोट जरूर सर्च कर लें। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपका मतदान केंद्र बदल गया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग ने 1200 से अधिक मतदाता होने पर बाकी मतदाताओं को नए मतदान केंद्र पर शिफ्ट कर दिया है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां Search Your Name In Voter List के विकल्प पर क्लिक करें। यहां तीन तरह से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। पहला अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर डालकर, दूसरा अपना नाम डालकर और तीसरा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से। आपका नाम और पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद उन 8.26 लाख मतदाताओं की सूची भी जारी की है, जिनके नाम काटे गए हैं। वहीं, नोटिस वाले मतदाता भी अपनी जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अगर आपका मतदान केंद्र बदल गया होगा तो घबराएं नहीं। नया मतदान केंद्र भी आपके घर से दो किमी की दूरी तक ही होगा। आपको पहले से इसकी जानकारी होगी तो चुनाव के लिए वोट डालने में परेशानी नहीं होगी





