By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: त्योहार पर तैयारियां पूरी – पुलिस, फायर और परिवहन विभाग ने संभाली जिम्मेदारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > त्योहार पर तैयारियां पूरी – पुलिस, फायर और परिवहन विभाग ने संभाली जिम्मेदारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

त्योहार पर तैयारियां पूरी – पुलिस, फायर और परिवहन विभाग ने संभाली जिम्मेदारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/19 at 1:50 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
2016 10largeimg28 Friday 2016 223900341
SHARE

त्योहार पर तैयारियां पूरी – पुलिस, फायर और परिवहन विभाग ने संभाली जिम्मेदारी-Newsnetra

दिवाली उत्सव के आगाज के साथ ही विभाग भी तैयार हो गए हैं। शहर में 11 जगह फायर टेंडर तैनात रहेंगे। वहीं अतिरिक्त बस सेवाएं चलेंगी।

आज धनतेरस के साथ ही दीपावली का उत्सव शुरू हो गया। आज बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। शुक्रवार को ही पुलिस, परिवहन, अग्निशमन और बिजली विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिले में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापार मंडल और सर्व समाज के लोगाें से सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों के लिए विभिन्न दिशा निर्देश भी जारी किए। बाजार में सुरक्षित खरीदारी हो सके इसके लिए व्यापारियों से एहतियात बरतने की अपील भी की गई।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा गया। गोष्ठी में व्यापारियों और समाज के लोगों ने पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही यातायात सुचारु रूप से चले इसके लिए चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
शहर में 11 जगह फायर टेंडर रहेंगे तैनात

दीपावली पर शहर में किसी भी प्रकार की आगजनी या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने विशेष तैयारी की है। शहर में भीड़ वाली 11 जगहों पर 18 से 23 अक्तूबर के बीच फायर ब्रिगेड की यूनिट तैनात रहेंगी ताकि कहीं भी आग या आपात स्थिति में फौरन बचाव कार्य किया जा सके।

जिले के फायर सेफ्टी ऑफिसर किशोर उपाध्याय ने बताया कि दिलाराम बाजार, घंटाघर, प्रेमनगर, धर्मपुर, कोतवाली, सहस्रधारा क्रॉसिंग, सहारनपुर चौक, पीपल मंडी, दर्शनी गेट, मसूरी डायवर्जन और किर्साली चौक पर फायर यूनिट पर्याप्त स्टाफ के साथ तैनात रहेंगी। सभी फायर यूनिट को दोपहर एक बजे तक पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचने का निर्देश हैं। सभी फायर ब्रिगेड कर्मी कंट्रोल रूम से जुड़ें होंगे, किसी भी तरह का अपडेट फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को देंगे।

crackers 1507830172

 

19 से 29 अक्तूबर तक चलेंगी अतिरिक्त बस सेवाएं

दीपावली और अन्य पर्वों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में 19 से 29 अक्तूबर तक सभी डिपो को अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महाप्रबंधक क्रांति सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा, भाईदूज एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि की संभावना है। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, टनकपुर, रामनगर, नैनीताल समेत सभी डिपो को आदेशित किया गया है कि वे दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, रुड़की, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार आदि मार्गों पर आवश्यकतानुसार फेस्टिव स्पेशल बसें संचालित करें। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सभी डिपो अपने-अपने कार्यशालाओं में बसों की मरम्मत और तैयारियों का कार्य 18 अक्तूबर तक पूर्ण करें।

19 से 29 अक्तूबर तक डिपो सहायकों को आउटस्टेशन ड्यूटी पर तैनात रहना होगा ताकि यात्रियों की मांग के अनुसार तत्काल बसें उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पर्व के दौरान सभी चालक एवं परिचालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें। निगम ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को यह भी कहा है कि बस अड्डों पर भीड़ को नियंत्रित करने और टिकट व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए जाएं। देहरादून आईएसबीटी, ऋषिकेश, हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, टनकपुर, रामनगर आदि स्थानों पर विशेष पर्यवेक्षण दल गठित करने के भी निर्देश दिए गए हैं जो पर्व काल के दौरान बस संचालन व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।

बिजली विभाग ने क्षेत्रवार तैनात किए अधिकारी

दीपावली के लिए शनिवार से बिजली विभाग ने विभिन्न क्षेत्राें में अधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही ट्रांसफार्मर ट्राॅली भी बढ़ा दी गई हैं। त्योहार में ट्रांसफार्मर में कोई दिक्कत आई तो तुरंत ट्राॅली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी। वहीं, विभाग के कर्मचारियों को हर समय अपने क्षेत्रों में राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली महोत्सव शुरू हो गया है ऐसे में अब बिजली का भी लोड बढ़ेगा। दीपावली पर आपूर्ति सुचारु रहे इसके लिए विभाग ने मरम्मत के भी काम किए। वहीं, त्योहार में हर समय आपूर्ति सुचारु रखने का दावा किया गया है। शनिवार से अधिकारियों की अलग-अलग क्षेत्रों में तैनाती की गई है जो त्योहार में बिजली आपूर्ति सुचारु रखेंगे। साथ ही 40 अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। दून में 25 ट्रांसफार्मर ट्राॅली लगाई गई हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में रहेंगी। अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार से 22 अक्तूबर तक तैनात कर दिया गया है। कहीं दिक्कत आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।

ब्रेकडाउन की स्थिति में देनी होगी सूचना
अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने निर्देश दिए कि दीपावली पर्व पर सभी अधिकारी ब्रेकडाउन की स्थिति में उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति सुचारु कराएंगे। साथ ही अधिशासी अभियंता अपने स्तर पर आपूर्ति बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी बदल सकते हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra

देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra

अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra

उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: त्योहार पर तैयारियां पूरी – पुलिस, फायर और परिवहन विभाग ने संभाली जिम्मेदारी-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 3
उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा October 29, 2026
feature image 9 2
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 8 4
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 29, 2026
feature image 7 3
अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 6 5
उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 5 5
हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?