By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 30 जून को राज्य में बाढ़ मॉक ड्रिल, मैदानी जनपदों में जलभराव से निपटने की तैयारियां पूर्ण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 30 जून को राज्य में बाढ़ मॉक ड्रिल, मैदानी जनपदों में जलभराव से निपटने की तैयारियां पूर्ण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

30 जून को राज्य में बाढ़ मॉक ड्रिल, मैदानी जनपदों में जलभराव से निपटने की तैयारियां पूर्ण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/30 at 12:08 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1751222085622
SHARE

30 जून को राज्य में बाढ़ मॉक ड्रिल, मैदानी जनपदों में जलभराव से निपटने की तैयारियां पूर्ण-Newsnetra

fb img 17512220877733800821261763755245

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा जल भराव की स्थितियों से कारगर तरीके से निपटने के लिए 30 जून को प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। मॉक ड्रिल को लेकर जनपदों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान जनपदों को मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि इस वर्ष मौसम विभाग द्वारा सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अत्यधिक बारिश होने के कारण राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ तथा जलभराव जैसी समस्याओं से प्रभावी तरीके से निपटने, विभिन्न रेखीय विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने, उपकरणों तथा संसाधनों का आपदा के समय बेहतर से बेहतर उपयोग करने तथा वास्तविक आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी ने मॉक ड्रिल के तैयारियों के संबंध में जिलों के अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों को परखा गया। गोताखोर, जल पुलिस, जेसीबी, बोट, राफ्ट आदि के परिचालन पर भी विमर्श हुआ। राहत शिविरों में रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान बाढ़ व जलभराव से संबंधित विभिन्न परिदृश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा गया कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान भगदड़ और नदी में डूबने, कलसिया में तटबंध टूटने, बाणगंगा में अतिवृष्टि से जलभराव, सोलानी नदी के जलस्तर में वृद्धि विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के परिदृश्यों पर मॉक अभ्यास होगा। जनपद ऊधमसिंह नगर में बैगूल नदी से स्कूल में जलभराव तथा बच्चों का रेस्क्यू, तथा मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से प्रभावी तरीके से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। इसी तरह नैनीताल, देहरादून तथा चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के विभिन्न परिदृश्यों को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक फूड पैकेट एयर ड्राप करने का भी अभ्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, अपर सचिव श्री विनीत कुमार, संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल, ड्यूटी ऑफिसर श्री विजय कुमार, अनु सचिव श्री ज्योतिर्मय त्रिपाठी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौ०ओबैदुल्लाह अंसारी, एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री शुभांक रतूड़ी, मौसम विभाग के निदेशक श्री बिक्रम सिंह, एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री राजू एस धपोला, अनु सचिव मिनी जोशी जी, डॉ. बिमलेश जोशी आदि मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra

सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 30 जून को राज्य में बाढ़ मॉक ड्रिल, newsnetra, मैदानी जनपदों में जलभराव से निपटने की तैयारियां पूर्ण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 30
सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 4 1
अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?