उत्तरकाशी के जीआईसी कांवा में निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर, शिक्षक-छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक योगाभ्यास-Newsnetra
उत्तरकाशी जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज कांवा (हाली डुंडा) में निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश ग्रहण किया।
शिविर में योगाचार्य देवेश चन्द्र द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योगाचार्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास और प्राणायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा का भी संचार होता है।











इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मानंद नौटियाल, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री विजयपाल सिंह राणा, श्री रामराज एवं फिजिकल टीचर श्री गुलाब सिंह रावत सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने पर जोर दिया।
यह शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।





