By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी की अगुवाई में हुआ गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2024 का समापन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी की अगुवाई में हुआ गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2024 का समापन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी की अगुवाई में हुआ गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2024 का समापन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/21 at 12:10 AM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20241021 WA0002
SHARE

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी की अगुवाई में हुआ गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2024 का समापन-Newsnetra


गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव में पेंबा तमांग – सूबेदार , हॉर्नरी , लेफ्टिनेंट को गोरखा अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया  एवं लीलावती छेत्री  को गोरख वृद्धा  अवार्ड से सम्मानित किया गया।



    देहरादून-20  अक्टूबर 2024- उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी जी की मौजूदगी में आज रविवार को गोरखा दशै: दीपावली-2024 का समापन हो गया है I

    आयोजित तीन दिवसीय यह वार्षिक मेला रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआI मेला समापन के आखिरी दिन लोगों ने परिवारों के साथ मेले का लुत्फ लिया। बच्चों और परिवारों के साथ मेला पहुंचे लोगों ने झूलों के साथ गोर्खाली व्यंजनों का जमकर आनंद लिया। गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री  गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वीर गोर्खा कल्याण समिति पिछले कई वर्षों से इस उत्सव को भव्य रूप से मनाती आ रही हैं। आयोजन में गोर्खाली समाज के लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक चीज़ गुरूंग का रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा, गोर्खाली व्यंजन- परिधान के स्टाल आयोजन के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में गोरखा समुदाय के लोगों में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला, साथ ही अन्य समाजों ने भी इसमें सम्मिलित होकर गोरखा संस्कृति का सम्मान बढ़ाया।

img 20241021 wa00036971180373677890006
img 20241021 wa00044212480940540186448




     इस अवसर पर श्री गणेश जोशी ने वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी लोगो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव को इस उत्सव को वीर गोर्खा कल्याण समिति के लोग भव्य तरीके से मना रहे है। इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने मुख्य अतिथि  श्री गणेश जोशी, अति विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया I उन्होंने बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव में कला एवं संस्कृति का अनूठा संगम चला। विभिन्न जगह से आए कलाकार प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं I उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी संस्कृति के लिए मशहूर उत्तराखंड के गोर्खाली जन जातीय क्षेत्र की लोक संस्कृति और यहां का पहनावा आधुनिक दौर में भी कायम है I सभी त्योहारों पर पुरुष और महिलाएं अपने परंपरागत पहनावे में ही दिखाई देते हैं I वीर गोर्खा कल्याण समिति के हर आयोजन को सामूहिक रूप में मनाकर ये लोग अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हैं Iअनुष्का थापा,सागरिका दीवान और निशा राणा आज के मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही I वीर गोर्खा कल्याण समिति की अनुष्का और सागरिका ने अपने बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में बैठे सभी दर्शकों का दिल जीत लिया I एक तरफ जहाँ अनुष्का एंड ग्रुप ने विभिन्न स्थानीय लोक कला के माध्यम से गोरखाली संस्कृति के विभिन रंग,कला,गीतों को दिखा कर लोगो को गोरखाली संस्कृति के बारे मे बताया, तो वहीं दूसरी तरफ सागरिका एंड ग्रुप ने अपने नृत्य से लोगो को थिरकने पर मजबूर कर दिया I समिति के महासचिव विशाल थापा ने भी मेला समापन के आखिरी दिन लोगों का धन्यवाद किया I उन्होंने कहा कि आज नेपाली (गोर्खाली) संस्कृति के लोकनृत्य और लोकगीत देशभर में प्रसिद्ध हैं I वहीं बोली, रीति-रिवाज, संस्कृति, खानपान, रहन-सहन, वेशभूषा ही नहीं बल्कि गोर्खाली जनजाति के लोगों के जीवनयापन का अंदाज ही अलग है I तीज, त्योहार हो या शादी-विवाह या फिर कोई भी सांस्कृतिक आयोजन, उसमें हमेशा नेपाली (गोर्खाली) संस्कृति की झलक को मिलती रही है

img 20241021 wa0001918686310163284457
img 20241021 wa00007887842893944662822




      कार्यक्रम में उपस्थित वीर गोर्खा कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष टेकु थापा ने बताया कि मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भारत और नेपाल के कलाकारो और उनकी संस्कृतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है I मेले के द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है Iआयोजित किए गए कार्यक्रम अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आईजी गढ़वाल श्री करन सिंह नगन्याल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ओएसडी उत्तराखंड सरकार श्री सिंह पंवार, डॉ. मोहन कार्की (संयोजक हम्रो  स्वाभिमान) संतोष कुमार गुप्ता (प्रोपराइटर लवी एंटरप्राइजेज), श्री डी.एस मान(अध्यक्ष दून इंटरनेशनल स्कूल), श्री धीरेन्द्र पंवार(पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री) श्री सुरेंद्र पांडे (प्रोपराइटर अवंतिका रेजीडेंसी एंड रेस्ट्रो) श्री विवेक सिंह (रॉयल राजपुताना फार्म्स के मालिक) श्री सोनम चोंगयेल (निदेशक शाक्य सोसायटी सेंटर ), श्री अभिषेक शाही( संयोजक गोरखा प्रकोष्ठ भाजपा) राजेन्द्र गिरी(प्रेजिडेंट भेरी यातायात नेपाल)मौजूद रहे।


अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायक चीज़ गुरंग व लोक गायिका निर्जला गुरुंग ने लोगो को थिरकने पर मजबूर कर दिया Iअन्तर्राष्ट्रीय लोक गायक चीज़ गुरंग  व लोक गायिका निर्जला गुरुंग   ने अपनी मखमली आवाज से समां बांधा I उनके सादगी भरे अंदाज ने सबका दिल जीत लिया I चीज़ गुरंग मल्टी टैलेंटेड हैं, वे सिंगर होने के साथ संगीत कंपोजर भी हैं I  साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायिका मंदिर मगर थापा ने लोगो को अपनी सुरीली आवाज से मंत्र मुग्ध कियाI


मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। गोर्खाली व्यंजन सेलरोट, अरसा, अनारसा, बटुक का लुत्फ लोगों ने उठाया। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले और खेल का आनंद लिया I


मेले में सेल्फी को लेकर खासा क्रेज देखने को भी मिला। किसी ने खाने के स्टाल पर जाकर, तो किसी ने झूले और मंच के सामने एलईडी स्क्रीन, पारंपरिक परिधान में गोर्खाली महिलाओं के साथ सेल्फी ली और इंटरनेट मीडिया पर भी साझा किया। समिति के सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2023 मेले के समापन के दिन अनुष्का एंड ग्रुप द्वारा नेपाली परंपरागत कौड़ा डांस की प्रस्तुति दी गई साथ ही साथ सोरठी  डांस,कौड़ा डांस,कुमाऊनी, डांस की भी प्रस्तुत दी गयी, वहीं सागरिका एंड ग्रुप के द्वारा नेपाली पारंपरिक गीत


रुकू मई कोटा डांस से लोगों का दिल जीत लिया। संस्था के द्वारा खुखरी डांस की प्रस्तुति दी गई साथ ही साथ अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर हिन्दी गानों पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध जानी मानी लोक गायिका सोनाली राई और नीरज गुरुंग ने गोर्खा खुकुरी  दर्शको के सामने प्रस्तुत की I

कार्यक्रम में पेंबा तमांग – सूबेदार , हॉर्नरी , लेफ्टिनेंट को गोरखा अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया  एवं लीलावती छेत्री  को गोरख वृद्धा  अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में वीर गोर्खा कल्याण समिति के संरक्षक श्री मेग बहादुर थापा(पूर्व जनरल मैनेजर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम)संरक्षक श्री अमर राई,सलाकार एस.एच छेत्री,अध्यक्ष कमल थापा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाङ ,कर्नल माया गुरुंग,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविनशाही,सहसचिव आशु थापा,सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान,सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरुंग, ज्योति राना, सोना शाही, एन बी थापा, बुद्धेश राई,यामु राना, मीन गुरुंग, बबिता  गुरुंग, सुरेश राई, तुला राना,अनीता प्रधान,नरेंद्र थापा एवं पूरन बहादुर थापा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीर गोर्खा कल्याण समिति के सचिव श्री देविन शाही ने कियाI कार्यक्रम में मधुसूदन शर्मा,सोनाली राई,साहील थापा ने सहयोगी के रूप में किया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी की अगुवाई में हुआ गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2024 का समापन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?