By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में पहली बार SIM Box से चल रहा अवैध टेलीकॉम गेटवे पकड़ा गया, 114 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में पहली बार SIM Box से चल रहा अवैध टेलीकॉम गेटवे पकड़ा गया, 114 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में पहली बार SIM Box से चल रहा अवैध टेलीकॉम गेटवे पकड़ा गया, 114 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/23 at 10:13 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
Ajai Singh
SHARE

उत्तराखंड में पहली बार SIM Box से चल रहा अवैध टेलीकॉम गेटवे पकड़ा गया, 114 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

♦️ *उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़।*

♦️ *STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

♦️ *विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल*

♦️ *114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद*

♦️ *बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे*

♦️ *डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर अपराधों में SIM Box के इस्तेमाल का खुलासा*

मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के साइबर अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में STF / साइबर कुमाऊँ टीम ने प्राप्त इनपुट पर कार्यावाही करते हुए बाजपुर, ऊधमसिंहनगर में संचालित एक अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश किया है।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF* ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स की साइबर टीम द्वारा काफी समय से अवैध SIM Box के सम्बन्ध में सूचना विकसित कर कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे थे साथ ही इस सम्बन्ध STF टीम दूरसंचार विभाग DoT के लगातार सम्पर्क में थी, जिसके क्रम में बाजपुर क्षेत्र में एक मकान से SIM Box के माध्यम से अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित किये जाने सम्बन्धी इनपुट प्राप्त हुए, प्राप्त इनपुट के आधार पर STF की साइबर टीम द्वारा बाजपुर के मुडिया, ईदगाह के पास स्थित मकान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान SIM Box के माध्यम से अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित कर रहे अभियुक्त कादिर पुत्र जाबिर अली, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी मिलक जुम्मावाली, ग्राम बेरखेड़ा चक, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। मौके से 02 SIM Box, 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम कार्ड, मोबाइल फोन, इंटरनेट राउटर एवं अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद किए गए तथा अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*ऐसे चल रहा था अवैध टेलीकॉम गेटवे का खेल*
जांच में सामने आया कि आरोपी SIM Box के माध्यम से *विदेशी एवं इंटरनेट (VoIP) कॉल्स को भारतीय लोकल मोबाइल कॉल्स में परिवर्तित* कर रहा था। इसके कारण कॉल प्राप्त करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर विदेशी नंबर के स्थान पर भारतीय मोबाइल नंबर दिखाई देता था और कॉल करने वाले की वास्तविक पहचान एवं लोकेशन छिपाने में मदद मिलती थी।
अवैध गेटवे में अलग-अलग व्यक्तियों की आईडी का दुरुपयोग कर प्राप्त किए गए सिम कार्डों का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त का सम्पर्क बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से होना तथा उनके माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त करना सामने आया है। अभियुक्त द्वारा उक्त गेटवे को करीब 07 माह से संचालित किया जाना बताया गया है।
अभियुक्त पूर्व में भी साइबर अपराधियों के सम्पर्क में रहा है तथा वर्ष 2023 में थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद से SIM Box के माध्यम से अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और वर्तमान में जमानत पर है। STF द्वारा अभियुक्त के साइबर नेटवर्क, विदेशी सम्पर्क, बैंक खातों एवं अन्य सहयोगियों के सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है।

*साइबर अपराध में SIM Box का इस्तेमाल*
• विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर के रूप में प्रदर्शित करना।
• कॉलर की वास्तविक पहचान एवं लोकेशन छिपाने का प्रयास करना।
• फर्जी/दूसरों के दस्तावेजों पर जारी सिम कार्डों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल।
• डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों में उपयोग।
• अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज के माध्यम से सरकारी राजस्व एवं टेलीकॉम कंपनियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
कादिर पुत्र जाबिर अली उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मिलक जुम्मावाली ग्राम बेरखेड़ा चक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0

*बरामदगी का विवरण-*
· 02 SIM Box (32 स्लॉट)
· 77 SIM Box एंटीना
· 114 Airtel SIM कार्ड
· 01 Airtel इंटरनेट राउटर
· 01 Samsung A35 मोबाइल मय SIM
· LAN/USB केबल एवं कनेक्टर
· 02 AC Adapter, 02 Power Cable
· 01 फाइबर वायर, 01 मीडिया कन्वर्टर
· 01 एक्सटेंशन बोर्ड एवं अन्य टेलीकॉम उपकरण

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. FIR No. 250/2023 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि एवं धारा 4, 20, 21, 25 भारतीय तार अधिनियम, 1885
थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
2. FIR No. 541/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

*STF टीम-*
1- निरीक्षक अरूण कुमार
2- निरीक्षक एम0पी0 सिंह
3- उपनिरीक्षक शंकर सिंह रावत
4- उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल
5- उपनिरीक्षक प्रकाश भगत
6- अपर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला
7- हेड कानि0 गोविन्द सिंह
8- हेड कानि0 मोहित वर्मा
9- हेड मनोज कुमार
10- कानि0 मुहम्मद उस्मान
11- कानि0 प्रवीण आगरी
12- कानि0 गुरवन्त सिंह

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF* ने कहा कि SIM Box जैसी तकनीक के माध्यम से पहचान छिपाने का प्रयास करने वाले साइबर अपराधियों के विरुद्ध STF द्वारा आधुनिक साइबर फॉरेंसिक एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। फर्जी दस्तावेजों पर सिम उपलब्ध कराने वाले एजेंटों एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra

रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड-Newsnetra

नरेन्द्रनगर को मिली नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 114 सिम समेत आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra, उत्तराखंड में पहली बार SIM Box से चल रहा अवैध टेलीकॉम गेटवे पकड़ा गया
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
नरेन्द्रनगर को मिली नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की बाइक रैली, घंटाघर पर लगा जाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?