एसएसपी दून की सख्ती का असर: मॉडिफाइड साइलेंसर और खतरनाक ड्राइविंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 वाहन सीज-Newsnetra
एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर
यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
डेंजरस ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखे फोड़ने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को पुलिस ने किया सीज
15 वाहनों के चालान कर किया 12000/- ₹ का जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, ट्रिपल राइडिंग, रेश ड्राइविंग तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों चालको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को सीज किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 अन्य वाहनों के एम०वी० एक्ट में चालान कर ₹12000/- का जुर्माना किया गया।





