By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चारधाम यात्रा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होटल व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होटल व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनसामाजिक

चारधाम यात्रा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होटल व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/21 at 7:37 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1745244396135
SHARE

चारधाम यात्रा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होटल व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक-Newsnetra

आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आज देहरादून में चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली के होटल व्यवसायियों (Stake holder s) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श भी किया।

बैठक में होटल व्यवसायियों ने चार धाम यात्रा को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव आयुक्त गढ़वाल के समक्ष रखते हुए मुख्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा को बढ़ाए जाने का आग्रह किया। इस पर आयुक्त ने अवगत कराया कि गत 5 फरवरी को आयोजित बैठक में सभी हितधारकों की मांग के अनुरूप इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ऑनलाइन और 40 प्रतिशत ऑफलाइन पंजीकरण की सीमा तय की गयी थी।

इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद जनपदों के जिला पर्यटन अधिकारियों के सुझाव और होटल व्यवसायियों के आग्रह पर पूर्व के निर्णय में आंशिक परिवर्तन करते हुए अब आयुक्त गढ़वाल ने ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने के निर्देश दिए। इस पर सभी होटल व्यवसायियों ने सहमति के साथ प्रसन्नता व्यक्त की।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए होटल व्यवसायियों की मांग थी कि प्रत्येक धाम हेतु चार धाम यात्रा मार्गों पर एक-एक पंजीकरण के काउंटर स्थापित किए जाएं। विचार विमर्श के बाद आयुक्त गढ़वाल ने होटल व्यवसायियों की इस मांग को भी स्वीकार किया और चार धाम यात्रा मार्गाे पर कुछ और पंजीकरण केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए। जिसमें बदरीनाथ धाम हेतु गौचर में, गंगोत्री धाम हेतु हीना व उत्तरकाशी में, यमुनोत्री धाम हेतु दोबाटा व डामटा में तथा केदारनाथ धाम हेतु गुप्तकाशी स्थित जी.एम.वी.एन. गेस्ट हाउस में पंजीकरण काउण्टर खोले जाने हेतु सहमति दी गई।

आयुक्त गढ़वाल ने सभी होटल व्यवसायियों से चार धाम यात्रा के बेहतर संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुखद बनाने के लिए सभी हितधारकों को सम्मिलित प्रयास करने होंगे।

चार धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश मेहता ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल को ज्ञापन भेंट कर सरकार एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में उपस्थित सभी होटल व्यासायियों ने आगामी यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया तथा सुझावों को अमल में लाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, ए.डी.एम उत्तरकाशी पी. एल. शाह, ए.डी.एम रूद्रप्रयाग एस.एस. राणा, उप जिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद, जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी चमोली राहुल चौबे, जिला पर्यटन अधिकारी उत्तरकाशी  कमल किशोर जोशी, विशेष कार्याधिकारी चार धाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन ऋषिकेश प्रजापति नौटियाल, इथिक्स कम्पनी के गजेन्द्र चौहान, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, अध्यक्ष यमुना घाटी होटल एसोसिएशन सोबन सिंह राणा, अध्यक्ष श्री केदार धाम होटल एसोसिएशन प्रेम दत्त गोस्वामी, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन गंगोत्री अनिल नौटियाल सहित जनपद उत्तरकाशी से 12 सदस्य, रूद्रप्रयाग से 11 एवं चमोली से 06 होटल व्यवसायी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

मसूरी में दूसरे अल्ट्रा मैराथन का आगाज, 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम-Newsnetra

9 दिसंबर से उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कुमाऊं से करेंगे बूथ विजय अभियान का आगाज-Newsnetra

13 साल से अस्पताल में कैद जैसे हालात! स्वस्थ होने के बाद भी 24 मरीजों को नहीं मिली छुट्टी-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 29 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गूंजा कर्मचारियों का आंदोलन, 10-16-26 साल वाली एसीपी बहाली की मांग-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चारधाम यात्रा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होटल व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 34 2
मसूरी में दूसरे अल्ट्रा मैराथन का आगाज, 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ सामाजिक November 29, 2026
feature image 33 2
9 दिसंबर से उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कुमाऊं से करेंगे बूथ विजय अभियान का आगाज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 29, 2026
feature image 32 2
13 साल से अस्पताल में कैद जैसे हालात! स्वस्थ होने के बाद भी 24 मरीजों को नहीं मिली छुट्टी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 29, 2026
Aaj ka Rashifal 29 November 2026
Aaj ka Rashifal 29 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 29, 2026
feature image 31 2
परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गूंजा कर्मचारियों का आंदोलन, 10-16-26 साल वाली एसीपी बहाली की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 30 3
मेघालय से सीखेंगे उत्तराखंड के जल और वन संरक्षण का मॉडल, चम्पावत की समितियां अध्ययन दौरे पर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?