By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रक्षाबंधन समारोह 2025 में मुख्यमंत्री धामी ने बहनों की सेवा का लिया संकल्प, ‘जल सखी’ और महिला स्वावलंबन योजनाओं की घोषणा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रक्षाबंधन समारोह 2025 में मुख्यमंत्री धामी ने बहनों की सेवा का लिया संकल्प, ‘जल सखी’ और महिला स्वावलंबन योजनाओं की घोषणा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

रक्षाबंधन समारोह 2025 में मुख्यमंत्री धामी ने बहनों की सेवा का लिया संकल्प, ‘जल सखी’ और महिला स्वावलंबन योजनाओं की घोषणा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/03 at 9:04 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1754232385949
SHARE

रक्षाबंधन समारोह 2025 में मुख्यमंत्री धामी ने बहनों की सेवा का लिया संकल्प, ‘जल सखी’ और महिला स्वावलंबन योजनाओं की घोषणा-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल, देहरादून में आयोजित “रक्षाबंधन समारोह 2025” में प्रतिभाग किया।

fb img 17542323839886872891063669374169
fb img 17542323877366587040495137870872
fb img 17542323893477815188137168720541
fb img 17542323964001530012885925361616
fb img 17542323934652302063327479832480
fb img 17542323913971634993258633752796

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में माताओं-बहनों की सेवा में उपस्थित हैं। उन्होंने अपील की कि प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कभी भी कोई परेशानी हो तो वो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क करें। उनका प्रयास रहेगा कि वे स्वयं माताओं व बहनों की परेशानी का संज्ञान लेकर उसका निस्तारण कर एक भाई होने का कर्तव्य निभा सके।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए जल्द ही ’’जल सखी योजना’’ शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की भी तैयारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नए कनेक्शन, बिल वितरण, बिल वसूली और योजनाओं के रखरखाव का काम भी आउटसोर्स के आधार पर महिला समूहों को दिया जाएगा। ये सब केवल योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये बहनों के प्रति मेरी जिम्मेदारी और प्रेम है।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह में प्रदेशभर से भारी संख्या में उपस्थित माताओं व बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृ शक्ति के प्रेम और आशीर्वाद से उन्हें प्रदेश की और अधिक सेवा करने हेतु भरपूर ऊर्जा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बेटियों एवं महिलाओं को हर प्रकार से सक्षम, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार देश की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूहों ने अपनी मेहनत और आत्मबल के दम पर उद्यमिता के क्षेत्र में अपार सफलताएं हासिल की हैं। हमारे राज्य में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक बहनों का लखपति दीदी बनना यह बताता है कि प्रदेश की बहने किसी से भी कम नहीं हैं। महिला समूहों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” से 30 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित होकर ₹5 करोड़ से अधिक का करोबार कर चुकी हैं।

इस अवसार पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उन्हें हर घर शौचालय तथा जल जीवन मिशन जैसी महिलाओं के कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहा है।

श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सभी योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। उत्तराखण्ड के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों को केंद्र एवं राज्य सरकार ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का कार्य किया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी सहित भारी संख्या में प्रदेशभर की महिलाएं उपस्थित रहीं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra

मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 'जल सखी' और महिला स्वावलंबन योजनाओं की घोषणा, newsnetra, रक्षाबंधन समारोह 2025 में मुख्यमंत्री धामी ने बहनों की सेवा का लिया संकल्प
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 1
डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 23, 2026
dfjkdsjdf
मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?