By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 78 आरआर बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं का SDRF जॉलीग्रांट दौरा, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन की ली व्यावहारिक ट्रेनिंग-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 78 आरआर बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं का SDRF जॉलीग्रांट दौरा, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन की ली व्यावहारिक ट्रेनिंग-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

78 आरआर बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं का SDRF जॉलीग्रांट दौरा, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन की ली व्यावहारिक ट्रेनिंग-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/04/20 at 9:30 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20260420 WA0008 1
SHARE

78 आरआर बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं का SDRF जॉलीग्रांट दौरा, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन की ली व्यावहारिक ट्रेनिंग-Newsnetra

*सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 78 आर.आर. बैच के 86 प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) अधिकारियों* के एक दल अकादमी के उप निदेशक श्री चैतन्य सिरिप्रोलु के नेतृत्व में *एसडीआरएफ वाहिनी, जॉलीग्रांट, देहरादून* का शैक्षणिक भ्रमण करने पहुँचा। *पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ* के मार्गदर्शन में आयोजित यह भ्रमण कार्यक्रम प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसके माध्यम से उन्हें आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

IMG 20260420 WA0009 IMG 20260420 WA0006 IMG 20260420 WA0010 IMG 20260420 WA0008

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

भ्रमण के दौरान सेनानायक, SDRF द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को *एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक संरचना* के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ (SDRF) किस प्रकार राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF) और भारतीय सेना जैसी *विभिन्न एजेंसियों के साथ त्वरित एवं प्रभावी समन्वय* स्थापित करती है। सूचना के तीव्र आदान-प्रदान, संसाधनों की शीघ्र तैनाती एवं सटीक निर्णय क्षमता को किसी भी रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता का आधार बताया गया। साथ ही उत्तराखंड जैसे पर्वतीय एवं आपदा-प्रवण राज्य में एसडीआरएफ की भूमिका को अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण बताया गया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को उत्तराखण्ड में घटित प्रमुख आपदाओं जैसे *सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू, धाराली एवं रेणी घटनाओं* के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इन घटनाओं के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों—जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, प्रतिकूल मौसम, संचार की चुनौतियाँ एवं समय की संवेदनशीलता—के बीच एसडीआरएफ द्वारा किस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किए गए, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही मल्टी-एजेंसी समन्वय, चरणबद्ध सर्चिंग, जोखिम आकलन, आधुनिक तकनीकों एवं उपकरणों के प्रभावी उपयोग तथा त्वरित निर्णय क्षमता के माध्यम से किस प्रकार राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, इसके व्यावहारिक उदाहरण भी साझा किए गए, जिससे प्रशिक्षु अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के वास्तविक स्वरूप की गहन समझ प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षु अधिकारियों को *आपदा के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों की कार्यप्रणाली एवं उनके व्यावहारिक उपयोग* का प्रदर्शन कराया गया। एसडीआरएफ के प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा प्रत्येक उपकरण का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिससे अधिकारियों को इनकी वास्तविक उपयोगिता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

भ्रमण के अंत में *प्रशिक्षु अधिकारियों ने एसडीआरएफ कार्मिकों के समर्पण, अनुशासन एवं व्यावसायिक दक्षता की सराहना करते हुए इस भ्रमण को अपने प्रशिक्षण काल का अत्यंत उपयोगी एवं यादगार अनुभव बताया।*

इस अवसर पर उप सेनानायक, सहायक सेनानायक सहित एसडीआरएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 78 आर.आर. बैच के IPS (प्रशिक्षु) अधिकारियों का एसडीआरएफ वाहिनी, आपदा प्रबंधन की सीखीं बारीकियाँ* *सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ* के मार्गदर्शन में आयोजित यह भ्रमण कार्यक्रम प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसके माध्यम से उन्हें आपदा प्रबंधन, जॉलीग्रांट, जॉलीग्रांट का शैक्षणिक भ्रमण, देहरादून* का शैक्षणिक भ्रमण करने पहुँचा। *पुलिस महानिदेशक, रेस्क्यू ऑपरेशन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। भ्रमण के दौरान सेनानायक, हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 78 आर.आर. बैच के 86 प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) अधिकारियों* के एक दल अकादमी के उप निदेशक श्री चैतन्य सिरिप्रोलु के नेतृत्व में *एसडीआरएफ वाहिनी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?