उपचुनावों में जीत से करण महारा ने मजबूत की कांग्रेस की स्थिति: लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प-Newsnetra


देहरादून: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उपचुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने जीत का परचम लहराकर अपनी ताकत साबित कर दी है। बड़े नेताओं का भले ही करण महारा को साथ न मिला हो, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और रणनीति से कांग्रेस में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा ने बद्रीनाथ और मंगलौर के उपचुनावों में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की विजय पर वहां की महान जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत को इंडिया गठबंधन की जीत बताया और कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगियों का इस जीत में योगदान है। महारा ने यह भी कहा कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार एकजुटता के साथ लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत संविधान और लोकतंत्र को जीवित रखने की जीत है।
करण महारा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों, कार्यकर्ताओं और गठबंधन के सभी सहयोगी संगठनों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ से श्री लखपत बुटोला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन के विधायक चुने जाने पर कांग्रेस भवन देहरादून में पटाखे और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। महारा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पांडे सिंह का सफल मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में लगातार संघर्ष कर रही है और नए आयाम गढ़ रही है।

करण महारा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के इशारे पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। मंगलौर विधानसभा में भाजपा के उपद्रवियों द्वारा मतदान के दौरान गोलियां चलाई गई, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। मोदी सरकार विरोधियों को डरा-धमका कर सत्ता हथियाना चाहती है, जिसे देश की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकान्त धस्माना, अमरजीत सिंह, पूरन सिंह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, गोदावरी थापली, विरेन्द्र पोखरियाल, प्रवीन त्यागी, मानवेन्द्र सिंह, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, आशीष नौटियाल, प्रवक्ता मोहन काला, सुलेमान अली, सलीम खान, मनीष नागपाल, अभिनव थापर, दर्शन लाल, प्रदेश, राजेश चमोली, विनोद डबराल, अवधेश पंत, सुशील राठी, गिरिराज किशोर हिन्दवाण, अनूप कपूर, पिया थापा, ललित भद्री, अनुराग मित्तल, मो. बिरेंद्र पंवार, नजमा खान, जगदीश धीमान, सरिता नेगी, सूरज क्षेत्री, आदर्श सूद, गुल मोहम्मद, शरीफ अहमद बेग, अनुराधा तिवाड़ी, सावित्री थापा आदि ने भी विजयी विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
करण महारा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश को एक सूत्र में बांध सकती है और “सर्वधर्म सम्भाव” को जीवित रख सकती है।