By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Land For Jobs Scam : ED ने 10 घंटे में Lalu Yadav से पूछे 70 सवाल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > News Netra Episodes > राजनीती अखाड़ा > Land For Jobs Scam : ED ने 10 घंटे में Lalu Yadav से पूछे 70 सवाल-Newsnetra
राजनीती अखाड़ाताज़ा खबरराजनीती

Land For Jobs Scam : ED ने 10 घंटे में Lalu Yadav से पूछे 70 सवाल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/01/30 at 4:27 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
Land For Jobs Scam
SHARE

Land For Jobs Scam :ED ने 10 घंटे में Lalu Yadav से पूछे 70 सवाल :

लैंड फॉर जॉब मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने लालू से करीब 70 सवाल किए. हर सवाल का जवाब देने में लालू को तकरीबन डेढ़ से दो मिनट लगे,

Contents
Land For Jobs Scam :ED ने 10 घंटे में Lalu Yadav से पूछे 70 सवाल :Land For Jobs Scam : ED ने 10 घंटे में लालू यादव से क्या पूछा ?Land For Jobs Scam : मामले में तीन चार्जशीट फाइल कर चुकी है CBIएक दिन पहले ही नीतीश ने छोड़ा साथलालू बिना सहारे के चल नहीं पाते’Land For Jobs Scam : घोटाला क्या है….?

ईडी ने लालू से पूछा- नौकरी देने के बदले कितने लोगों से जमीन ली? इससे एक दिन पहले ED ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी. ED ने तेजस्वी यादव को 19 जनवरी को समन भेजा था. और 30 जनवरी को पटना स्थित ED के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था.

Lalu yadav Land For Jobs Scam

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

Land For Jobs Scam : ED ने 10 घंटे में लालू यादव से क्या पूछा ?

आजतक से जुड़े शशि भूषण कुमार की खबर के मुताबिक, ED ने 29 जनवरी को लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. उन्हें सुबह करीब 11 बजे पटना स्थित ED के कार्यालय में बुलाया और रात करीब 9 बजे बाहर जाने दिया गया. RJD ने ED दफ्तर से निकलते लालू का वीडियो शेयर किया है।
सूत्रों के मुताबिक, ED ने लालू से 70 से ज्यादा सवाल किए. हर सवाल का जवाब देने में लालू को तकरीबन डेढ़ से दो मिनट का समय लगा. ED ने लालू से पूछा कि नौकरी देने के बदले कितने लोगों से जमीन ली? पटना में मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स में फ्लैटों की खरीद और बिक्री को लेकर सवाल पूछा.

Lalu yadav Land For Jobs Scam

पटना में ली गई 1 लाख, 5 हजार 292 वर्गफीट जमीन के बारे में सवाल किए गए. दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की प्रॉपर्टी और मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्रा. लि. को बेची गई जमीन के बारे में भी सवाल पूछे गए, इस फर्म को जमीन बेचने वाले लालू यादव के दो भतीजों को रेलवे में नौकरी दी गई थी. अभ्यर्थियों से ‘चार प्लॉट सिर्फ 7.5 लाख रुपए में खरीदे जाने’ और पूर्व CM राबड़ी देवी द्वारा ‘अबू दोजाना’ को 3.5 करोड़ में जमीन बेचे जाने को लेकर भी सवाल पूछा गया.

Land For Jobs Scam : मामले में तीन चार्जशीट फाइल कर चुकी है CBI

लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जो पहली चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें कारोबारी अमित कात्याल, लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में ईडी और सीबीआई दोनों अलग-अलग जांच कर रही हैं. सीबीआई मामले में तीन चार्जशीट फाइल कर चुकी है.

Lalu yadav Land For Jobs Scam

एक दिन पहले ही नीतीश ने छोड़ा साथ

लालू प्रसाद यावद से हुई पूछताछ से एक दिन पहले (28 जनवरी) ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने RJD का साथ छोड़ा है. नीतीश अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर नई सरकार बना चुके हैं और नौवीं बार सूबे के सीएम बन गए हैं. सरकार से बाहर होने के सदमे से ही RJD पूरी तरह उबर नहीं पाई है और अब ED की पूछताछ ने पार्टी को मुश्किलों में डाल दिया है.Land For Jobs Scam

 

लालू बिना सहारे के चल नहीं पाते’

लालू की सिंगापुर स्थित बेटी रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि उनकी बहन भारती के बार-बार अनुरोध के बाद भी ईडी अधिकारियों ने राजद प्रमुख के किसी भी सहायक को केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करने और उनके साथ जाने की अनुमति नहीं दी. रोहिणी ने एक्स पर लिखा, हर कोई मेरे पिता की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानता है. वह बिना सहारे के चल भी नहीं सकते. उसके बावजूद ईडी अधिकारियों ने किसी भी सहायक को अपने कार्यालय में प्रवेश करने और उसके साथ जाने की अनुमति नहीं दी. यह अमानवीय व्यवहार है. आपको और आपके मालिकों को शर्म आनी चाहिए.

Land For Jobs Scam

 

Land For Jobs Scam : घोटाला क्या है….?

‘लैंड फॉर जॉब’ माने नौकरी के बदले जमीन देना. मामला 2004 से 2009 तक का है. इस दौरान 7 लोगों को रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी दी गई थी. तब UPA सरकार में रेल मंत्री थे- लालू यादव. आरोप लगा कि जिनको नौकरी मिली उन्होंने बेहद कम कीमत पर अपनी जमीनें लालू यादव के परिवार वालों के नाम ट्रांसफर कर दी थीं. नौकरी पाने वाले लोगों को पहले रेलवे में सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया.

मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे इलाकों में इन्हें नियुक्त किया गया. आरोप है कि इन नियुक्तियों का कोई विज्ञापन या नोटिस तक नहीं जारी किया गया और बहुत जल्दबाजी में नियुक्तियां हुईं. आरोप ये भी है कि पश्चिम और मध्य रेलवे जोन ने कुछ उम्मीदवारों के आवेदन को बिना पते के अप्रूव कर दिया. इसके बाद जब बदले में जमीन का सौदा हो गया तो इन सभी नौकरी पाने वाले लोगों को रेगुलर कर दिया गया.

Report by – Sandhya kumari

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Lalu yadav Land For Jobs Scam, Land For Jobs Scam, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?